ताजा ख़बरेंमध्यप्रदेश

कैलारस (मुरैना)| पटवारियों का आंदोलन , भू – अभिलेख को छोड़कर अन्य कार्यों से रहेंगे दूर , माँगे नहीं मानी तो 10 से कलम बन्द हड़ताल।

गिर्राज कुमार शर्मा की रिपोर्ट

विभिन्न माँगों को लेकर पटवारियों का आंदोलन शुरू हो गया है पटवारियों ने सोमवार से भू – अभिलेख को छोड़कर अन्य कार्यों का बहिष्कार कर दिया है।म. प्र. पटवारी संघ भोपाल के प्रदेश संगठन मंत्री रामकुमार धाकड़ ने बताया कि 25 जून से आंदोलन चरण बद्ध तरीके से चल रहा है अब तक तहसील व जिला स्तर पर कलेक्टर व तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा जा चुका है अब भू – अभिलेख को छोड़कर शेष सभी कार्यों का बहिष्कार कर दिया है पटवारी अपने कार्यों के साथ सरकार के अन्य 56 विभागों के विभिन्न कार्य कर रहे हैं बावजूद माँगों को लेकर सरकार का ध्यान नहीं है इसलिए आंदोलन शुरू किया है चरणबद्ध आंदोलन के बाद भी यदि हमारी माँगे नहीं मानी जाती हैं तो 10 अगस्त से अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू कर देंगे।

ये हैं माँगे —–

* ग्रेड पे 2800 रुपये करते हुए समयमान वेतनमान विसंगति को दूर किया जाए।
* ग्रह जिले में पदस्थापना की जाए।
* नई नियुक्ति में CPCT की अनिवार्यता सम्बन्धी नियम समाप्त किया जाए।

आगे ऐसे होगा आंदोलन—-

* पटवारी 2 से 4 अगस्त तक सामूहिक रूप से तीन दिन की हड़ताल पर रहेंगे।
* 3 अगस्त को जिला स्तर पर रैली निकालेंगे और ज्ञापन सौपेंगे।
* 5 अगस्त को Webgis सहित सभी ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार करेंगे।
* यदि माँगे नहीं मानी तो 10 अगस्त को पटवारी अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल पर चले जायेंगे।

Related Articles

Back to top button
Close
Close