बामौरीशाला। शटर डालकर दुकान के अदंर थे किराना दुकानदार फिर भी पुलिस ले गई थाने
किराना दुकानदारों को थाने लेजाकर पुलिस की कार्यवाही

रोहित कुमार ओझा – बामौरीशाला
बामौरीशाला। विदिशा जिला कलेक्टर के आदेशानुसार बामौरीशाला मे समस्त व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद है यहां कोइ रोकने टोकने वाला नहीं है फिर भी दुकानदार खुद ही दुकाने बंद किए है यहां का थाना दीपनाखेडा लगता है बामौरीशाला मे कोइ चैकपोस्ट नही है पुलिस कई बार गलत अनाउंसमेंट कर जाती है की दुकाने 12-5 खुलेंगी तो कहीं 10 से 5 खुलेंगी जबकि आदेश मे किराना दुकानों को शटर डालकर 10 बजे से 5 बजे तक दुकान के अंदर रहकर होमडिलेवरी उल्लेख है पुलिस यहां समय पर तो पहुचती नही है लेकिन ग्रामीणों को जबरन परेशान करती रहती हैं रविवार देर शाम कुछ किराना व्यापारियों को पुलिस उठाकर थाने ले गई
जबकि उनकी दुकानो की सटर बंद थी गौरतलब हो की विदिशा कलेक्टर डा.पंकज जैन ने कोरोना कर्फ्यू आदेश क्रमांक 4915 मैं किराना दुकानों को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक शटर डालकर होम डिलेवरी के आदेश जारी किए है फिर भी दीपनाखेडा पुलिस उन्हें शटर बंद के दौरान कलेक्टर साहब के आदेश कि अव्हेलना करने का कहकर थाने ले गई और उनपर आइपीसी की धारा 269/270 एवं 188 की कार्यवाही कर दी एसे मे बामौरीशाला के किराना दुकान व्यापारियों मे रोष की स्थिति बनी है किराना व्यापरियों का कहना है कि हमारी दुकाने बंद होने के बाबजूद भी पुलिस हमें थाने ले गई जब इस संबंध मे दिवाकर टीम ने थाना प्रभारी से संपर्क साधने की कोशिश की तो उनसे संपर्क नही हो पाया
इनका कहना
बामौरीशाला मे कल रात किराना व्यापारियों पर कार्यवाही की गई हैं उनके विरुद्ध धारा 269/270/182 की कायमी की गई है जिसमे थाना प्रभारी स्वयं फरियादी है दुकाने खुली थी या बंद थी इसके फोटो या विडियों के संबंध में थाना प्रभारी जानकारी दे पाएंगे
सेलम सिंह यादव
एचसीएम थाना दीपनाखेडा
हम दुकान के अंदर थे सटर भी बंद था केवल हल्का गेट खुला था शाम को थाना प्रभारी आए और थोडी देर बाद छोडने का कहकर थाने ले गए जहां हमारे विरुद्ध कायमी कर दी
शाबिर खान
पीडित किराना दुकानदार
बामौरीशाला
में दुकान के अंदर था लाइट बुझा कर झाडू लगा रहा था थाना प्रभारी थाने लेकर गए और कायमी कर दी
लालू साहू
पीडित किराना दुकानदार
बामौरीशाला



