शोकनगर आज शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय मैं छात्र संगठन ए आई डी एस ओ ने एग्जाम फॉर्म जमा करने में आ रही समस्याओं के विरोध में कॉलेज प्राचार्य एके श्रीवास्तव जी को ज्ञापन दिया

अशोकनगर से मनोज नंदा की रिपोर्ट
अशोकनगर आज शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय मैं छात्र संगठन ए आई डी एस ओ ने एग्जाम फॉर्म जमा करने में आ रही समस्याओं के विरोध में कॉलेज प्राचार्य एके श्रीवास्तव जी को ज्ञापन दिया विदित है कि यूजी प्रथम द्वितीय व तृतीय वर्ष की परीक्षा आवेदन जमा हो रहे हैं उसके लिए चालान भी कटवा या जा रहा है परंतु 1 अप्रैल तक बैंक बंद होने के कारण महाविद्यालय में छात्रों की भीड़ जमा हो गई है जोकि बहुत अधिक संख्या में है इसी कारण छात्रों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है एटीएम मशीन की व्यवस्था नहीं है और ना ही पानी की छात्रों को तेज धूप में घंटों खड़े होकर फॉर्म जमा करने का इंतजार कर रहे हैं कई छात्र चक्कर खाकर भी गिर चुके हैं मांग की यही है कि परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि 30 मार्च को बढ़ाया जाए वह छात्रों के चालान ऑनलाइन के माध्यम से कटवाए जाएं ताकि एक जगह भीड़ इकट्ठा ना हो पाए प्राचार्य ने कार्यवाही करते हुए आश्वासन दिया है कि कल तक ऑनलाइन चालान भी कटना शुरू हो जाएंगे जब हमारे संपादक मनोज नंदा ने प्राचार्य से बात की तो उन्होंने बताया कि हमने छात्रों की असुविधा को देखते हुए यह निर्णय लिया है आगामी 28 मार्च 29 मार्च तक हम ऑनलाइन के द्वारा चालान कटवाने वाले हैं जिससे छात्र किसी भी एमपी ऑनलाइन पर जाकर अपना चालान कटवा सकते हैं और उन्होंने बताया की अवकाश वाले दिन रविवार बा सोमवार अर्थात होली के दिन भी चालान कॉलेज के माध्यम से भी काटे जाएंगे और फार्म जमा करवाए जाएंगे


