ताजा ख़बरेंधर्म

प्रथम रंगीला फागुन वार्षिक उत्सव होली के रंग खाटू श्याम जी के संग भव्य भजन संध्या ..

मनोज नंदा

दिनांक 22 मार्च 2021 अशोकनगर
खबर अशोकनगर के साडोरा तहसील की है जहां पर प्रथम रंगीला फागुन वार्षिक महोत्सव होली के रंग खाटू श्याम जी के संग भव्य भजन संध्या का आयोजन श्री श्याम मित्र मंडल साढ़ौरा के द्वारा किया गया जिसमें प्रसिद्ध भजन गायिका राधिका माहेश्वरी पचोर ने शानदार भजनों की प्रस्तुतियां दी और बाबा श्याम को रिझाया वहीं अन्य गायक नितिन शर्मा ,विपिन नामदेव, सतीश अग्रवाल, रामवीर सिंह रघुवंशी ,विशाल सेन, नितेश मोरवाल ने भी भजनों की श्रंखला बांधी और शानदार भजनों की प्रस्तुतियां दी वही प्रमोद मधुबन ने राई के माध्यम से बाबा श्याम को रिझाया और श्याम धनी म्यूजिकल ग्रुप द्वारा भजनों में संगीत दिया गया रात्रि जागरण में छप्पन भोग, पुष्प वर्षा और इत्र बरसा भी की गई भजन संध्या में वृंदावन से आए कलाकारों ने राधा कृष्ण के रूप में मनमोहक नृत्य किया जिसमें भक्ति गण भी उनके साथ रात भर झूमते हुए नजर आए और राजकुमार साहू ने मंच संचालन करते हुए अशोकनगर से पधारे विधायक जज पाल सिंह जज्जी के द्वारा वृंदावन से आए हुए कलाकारों का फूल माला के साथ स्वागत किया तथा साथ ही भजनों पर थिरकते हुए नजर भी आए
और भजन संध्या में हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे

Related Articles

Back to top button
Close
Close