रतलाम।बेवजह विवाद कर सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने वाले आरोपी यासिर उर्फ नासिर के खिलाफ पुलिस ने की रासुका की कार्यवाही

रतलाम से पवन सोलंकी की रिपोर्ट
पुलिस अधीक्षक रतलाम गौरव तिवारी के प्रतिवेदन पर जिला दंडाधिकारी कुमार पुरुषोत्तम रतलाम द्वारा आदेश पारित कर बेवजह विवाद कर सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने वाले आरोपी यासिर उर्फ नासिर के खिलाफ पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम कार्यवाही की।
जानकारी के अनुसार यासिर उर्फ नासिर उर्फ बाजा पिता मोहम्मद सलीम बेलिम उम्र 30 वर्ष निवासी घास बाज़ार कलाई रतलाम के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई है । 21 जून को आरोपी यासीर उर्फ नासिर उर्फ बाजा द्वारा गाली गलौच कर मार पीट कर,जान से मारने की धमकी देकर सांप्रदायिक रूप देने का प्रयास किया। माणकचौक पुलिस ने शिकायत मिलने पर थाने रतलाम मे आरोपी यासीर के विरुद्ध धारा 294,323,506,34,188 भादवि एवं 3,4 महामारी अधिनियम 1897 का पंजीबध्द कर कार्यवाही शुरू की। आरोपी ने विवाद के दौरान सांप्रदायिक रूप देने का प्रयास किया था ।


