ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

फतेहगढ़ । माध्यमिक विद्यालय फतेहगढ़ पर आयोजित हुई समीक्षा वैठक, शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय से संबंधित सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिऐ निर्देश ।

गुना से विजय ओझा की रिपोर्ट 

फतेहगढ़ । माध्यमिक विद्यालय फतेहगढ़ पर आयोजित हुई समीक्षा वैठक, शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय से संबंधित सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिऐ निर्देश

फतेहगढ़ । मंगलवार जिले के शासकीय उच्यत्तर माध्यमिक विद्यालय फतेहगढ़ (बमोरी) में जिला शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई । कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा मां सरस्वती जी पर पूजन और माल्यार्पण कर समस्त अतिथियों के द्वारा पूजा अर्चना की गई और विद्यालय की छात्राओं के द्वारा मां सरस्वती की पूजा के समय मां सरस्वती की वंदना का गायन किया गया । अतिथि आगमन पर विद्यालय परिवार द्वारा स्वागत गीत के माध्यम से स्वागत किया गया ।
जिला शिक्षा अधिकारी के पहली वार फतेहगढ़ सेकेंडरी पहुँचने पर संस्था के प्राचार्य भगवत प्रसाद ओझा एवं हाई स्कूल मगरोड़ा की प्राचार्य श्रीमती रजनी झा के द्वारा साथ में समस्त स्टाफ और जन शिक्षा केंद्र के सीएससी कमलेश बंसल, श्रीमती जानी बैरागी ,इरशाद हुसैन पहलाद सरिया एवं सीएसी शिक्षक साथी और प्रधानाध्यापकों ने अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया संस्था के प्राचार्य भगवत प्रसाद ओझा और शासकीय हाई स्कूल मगरोड़ा की प्राचार्य के द्वारा स्टाफ के साथ तिलक लगाकर साफा बांधकर साल श्रीफल से सभी अतिथियों का हृदय से स्वागत किया । बैठक की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी अशोक पवार द्वारा की गई मुख्य अतिथि के रूप में विकासखंड बमोरी की श्रीमती मीनाक्षी सोनी पूर्व वीईओ राजेश गोयल समन्वयक संस्था के प्राचार्य उत्कृष्ट गुना से आसिफ खान और बमोरी विकासखंड के बीआरसी बृजमोहन नागर के साथ साथ जिला परीक्षा प्रभारी मोहन शर्मा उपस्थित रहे । बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा वन टू वन सभी स्कूलों से आऐ प्रधानाध्यापक शिक्षक सीएससी उनसे बातचीत की और विद्यालय से संबंधित सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए जैसे गणवेश पुस्तकें और शासन की समस्त हितग्राही योजनाओं का क्रियान्वयन जो विद्यालय स्तर पर है उसको समय सीमा में पूर्ण करना।जिला शिक्षा अधिकारी ने फतेहगढ़ सेकेंडरी के स्टाफ की कार्य के प्रति अच्छे से करने की सराहना की साथ में स्थापना होने के बावजूद भी वर्तमान में 860 छात्र-छात्राएं हैं उनको पढ़ाने के लिए व्यवस्थाओं को जुटाने के लिए बहुत ही मेहनत करनी पड़ती है समस्त टीम ने बहुत ही सराहनीय की और अंत में संस्था के प्राचार्य भगवत प्रसाद ओझा और मगरोड़ा हाई स्कूल की प्राचार्य श्रीमती रजनी जाने विद्यालय से संबंधित बुनियादी आवश्यकताओं पर प्रकाश डाला । जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी बातों पर विचार कर शीघ्र कराने का आश्वासन दिया । कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का संस्था के प्राचार्य द्वारा हृदय से आभार व्यक्त किया गया ।

Related Articles

Back to top button
Close
Close