मध्यप्रदेश

फर्जी क्लिनिक सील झोलाछाप डॉक्टर पर स्वास्थ्य विभाग की कार्यवाही

विदिशा से नितीश श्रीवास्तव की रिपोर्ट

फर्जी क्लिनिक सील झोलाछाप डॉक्टर पर स्वास्थ्य विभाग की कार्यवाही
– बिना रजिस्ट्रेशन और बिना आवश्यक कागजात के संचालित हो रही थी क्लीनिक
– 15 दिन के भीतर तमाम दस्तावेज और कागजात उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
– पिछले दिनों बस हादसे में घायल लोगों को बिना पुलिस की सूचना के किया था इलाज

विदिशा शहर के डंडापुरा क्षेत्र में बिना अनुमति और बिना लाइसेंस के लोगों का इलाज कर रहे एक झोलाछाप डॉक्टर की दुकान पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से टीम ने पहुंचकर कार्यवाही करते हुए दुकान को सील कर दिया वही 15 दिन का समय उन्हें तमाम दस्तावेज और कागजात दिखाने के लिए दिया गया है 15 दिन में विभागीय संतुष्टि ना होने पर संबंधित झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ f.i.r. की जाएगी

गौरतलब है कि पिछले दिनों इसी झोलाछाप डॉक्टर ने बस हादसे में घायल हुए तीन व्यक्तियों का इलाज किया था इसकी सूचना थाने में नहीं दी गई इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय को मिली तो उन्होंने आज मौके पर टीम को भेजा जांच दल ने जांच के बाद दुकान को सील कर दिया, डॉ राकेश को 15 दिन के भीतर तमाम दस्तावेज कार्यालय में लाने को कहा गया है

Related Articles

Back to top button
Close
Close