मध्यप्रदेश

बंगाल में कांग्रेस की जीत के बाद, कांग्रेस ने बीजेपी पर साधा निशाना बंगाल के चुनाव में जनता ने मोदी -शाह को नकार दिया”- कांग्रेस

इन्दौर से सतीश शर्मा की रिपोर्ट

“दमोह में कॉंग्रेस की जीत, आने वाले 2023 विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत का संकेत : यादव

 

मध्य प्रदेश कांग्रेस के सचिव राकेश यादव ने इंदौर के विजय नगर स्थित कार्यालय से भाजपा पर जमकर निशाना साधा और पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणाम को लेकर पीएम मोदी व शाह को जमकर आड़े हाथ लिया है।

विजय नगर स्थित कार्यालय में रविवार को कांग्रेस के प्रदेश सचिव राकेश यादव ने कहा कि प. बंगाल में भाजपा को मुँह की खाने के बाद भाजपा के नेता अब मोदी -शाह को बचाने की रणनीति बनाने लगे हैं, जबकि पीएम और गृहमंत्री प.बंगाल की हार के लिए सीधे ज़िम्मेदार हैं। वही उंन्होने आरोप लगाया हैं की की प.बंगाल में भाजपा की नफ़रत की राजनीति की करारी हार हुई हैं। मोदी -शाह को बंगाल में हार की ज़िम्मेदारी लेते हुए इस्तीफ़ा देना चाहिए। श्री यादव ने MP के दमोह को लेकर कहा की दमोह में कांग्रेस की जीत यह दर्शा रही हैं, की 2023 विधानसभा चुनाव में जनता कॉंग्रेस को बहुत बड़ी जीत देने को तैयार हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की कुशल रणनीति का परिणाम दमोह की जीत हैं।

Related Articles

Back to top button
Close
Close