मध्यप्रदेश
बंडा विधायक है तो स्लो मोशन लेकिन बंडा की जनता को डटकर कर रहे है रोशन

बंडा से अतुल विश्वकर्मा की रिपोर्ट
बंडा- विधायक जी की तारीफ़ के लिये इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि बंडा विधायक है तो शांत प्रवृत्ति के लेकिन जब जब कोई योजना आती है तो खींचकर लेकर आते है तरवर सिंह। विपक्षी है तो क्या हुआ विधायक तो है बंडा विधानसभा के और जनता ने इन्हीं योजनाओं के लाभ लेने के लिये विश्वास के साथ चुना था।और वह विश्वास आज फिर देखने को मिला जब बंडा तहसील के लिए कोरोना जैसी महामारी के इलाज के लिये कोविड 19 अस्पताल लेकर आये और फ़िर बता दिया कि में किसान का बेटा तो हूं ही लेकिन इसके साथ बंडा की जनता का सेवक भी हूं।


