Uncategorized

भिण्ड।ट्रैफिक सूबेदार नीरज शर्मा की बड़ी चालानी कार्यवाही

चार पहिया वाहन पर काली फिल्म, हूटर लगाना पड़ा महंगा

भिण्ड से पवन शर्मा की रिपोर्ट

भिंड। पुलिस अधीक्षक मनोज सिंह एव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपुसे एबं ट्रैफिक प्रभारी रंजीत सिकरवार के मार्गदर्शन में चल रहे चेकिंग अभियान के तहत ट्रैफिक सूबेदार नीरज शर्मा द्वारा शहर के इंदिरा गांधी चौराहे पर चेकिंग प्वाइंट लगाया गया ।जिसमे चार पहिया वाहन पर लाइट,कालीफिल्म,हूटर,के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई । जिसमे स्पेशलिस्ट सूबेदार नीरज शर्मा, ट्रैफिक टीम द्वारा चिन्हित कर उन वाहनों को पकड़ा गया है जो निश्चित तौर जनता को भ्रमित कर वातावरण का माहौल खराब करते है । ऐसे कुल 52 वाहन चालकों के विरुद्ध कुल 16000 रुपए का चालान काटकर शमन शुल्क बसूला गया है।जिसमे स्कॉर्पियो ,बोलेरो ,इको स्पोर्ट ,बलेनो ,आदि चार पहिया वाहन शामिल है इस ट्रैफिक चेकिंग प्वाइंट कार्यवाही में सूबेदार नीरज शर्मा, एएसआई गौरीशंकर यादव, आर. फीरोज खान,आर.आजाद खान,आदि ट्रैफिक टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button
Close
Close