मध्यप्रदेश
बरमान पुलिस ने लॉकडाउन के मद्देनजर बनाई चेकपोस्ट

नरसिंहपुर नर्मदा अंचल से मनोज शुक्ला की रिपोर्ट
मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार ना बढ़ सके इस हेतु जिला प्रशासन के लिए गए निर्णय अनुसार होली पर्व के दौरान नरसिंहपुर जिले के नर्मदा तट ग्राम पंचायत बरमान में बरमान पुलिस बल द्वारा लोगों को मास्क लगाने हेतु सचेत किया जा रहा है एवं बाहर से आए हुए लोगों को ग्राम के अंदर प्रवेश से भी रोका जा रहा है कल शनिवार के दिन 52 मरीजों के नरसिंहपुर जिले में कोरोना संक्रमण की खबर के बाद जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा बरती जा रही है


