मध्यप्रदेश

बाइक स्लिप होने से छोटी बच्ची सहित तीन घायल

गोटेगांव से सीताराम रजक की रिपोर्ट

गोटेगांव स्थानीय रेलवे पुल पटैल वार्ड बगासपुर रोड पर मंगलवार को एक बाइक अचानक स्लिप होने से एक छोटी बच्ची समेत तीन लोग घायल हो गए । मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बौझार निवासी मनोज सिंह अपनी पत्नी और 8 वर्षीय बच्ची के साथ गोटेगांव रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। तभी पटेल वार्ड के पास बाइक अचानक से स्लिप हुई इसमें तीनों को मामूली चोट आई राहगीर एवं वार्ड वासियों की सहायता से तीनों को पटैल वार्ड के पास ही प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराया गया बाइक चालक शराब के नशे मैं था।

Related Articles

Back to top button
Close
Close