ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराजनीति

बाईक पर नगर भृमण कर विधायक ने बंद करने की अपील

प्रदेश भर में पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस एवं अन्य आवश्यक वस्तु के बढ़ते दामों को लेकर 20 फ़रवरी को पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के द्वारा मध्य प्रदेश बंद का आह्वान किया गया। जिसको लेकर सागर जिले की देवरी में पूर्व कैबिनेट मंत्री विधायक हर्ष यादव ने ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ देवरी नगर की मुख्य मार्गों और चौराहों पर नुक्कड़ सभा का आयोजन कर एवं बाइक पर नगर भ्रमण कर सुबह से ही नगर की दुकानदारों और और व्यापारियों से अपनी अपनी दुकान एवं प्रतिष्ठानों को बंद करने की अपील की , इसी दौरान कांग्रेस द्वारा नगर बंद के आयोजन को नगर के दुकानदारों एवं व्यापारियों ने पूर्ण समर्थन करते हुए सुबह से लेकर दोपहर 2:00 बजे तक अपनी-अपनी दुकानें बंद रखी महंगाई की मार से त्रस्त जनता ने अपना पूर्ण समर्थन देते हुए देवरी बंद के आयोजन को सफल बनाया। इसी दौरान विधायक हर्ष यादव मीडिया से मुखातिब होते हुए भाजपा सरकार पर जमकर बरसे उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार और नरेंद्र मोदी के द्वारा 2014 और 19 के लोकसभा चुनाव में जनता से जो वादे किए गए थे। कि अच्छे दिन लाएंगे लेकिन उनके वादे और अच्छे दिनों को देश और प्रदेश की जनता देख रही है। अच्छे दिन की बात करने वाले मोदी जी आज पूरा देश बेचने के लिए तैयार बैठे हैं ।देश और प्रदेश में महिलाओं पर बहन बेटियों पर अत्याचार बढ़ रहे हैं बलात्कार की घटनाएं लगातार हो रही हैं डीजल पेट्रोल रसोई गैस जैसी अति आवश्यक वस्तुओं की मूल वृद्धि के चलते आम आदमी आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। और भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली से आम आदमी अपने आप को ठगा और अपमानित महसूस कर रहा है भारतीय जनता पार्टी का चरित्र और चेहरा अब जनता जान चुकी है जिसका दूरगामी परिणाम भारतीय जनता पार्टी को भुगतना पड़ेगा और इसके परिणाम अभी से ही देखने को मिल रहे हैं विधायक श्री यादव ने कृषि कानून बिल वापस लेने को देशभर में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर कहां की देश की जनता भाजपा सरकार को अब बक्सने वाली नहीं है जिसका जीता जागता उदाहरण हाल ही में हुए पंजाब के नगरीय नगर निगम के चुनाव में किसानों ने और जनता ने कर दिखाया है।और भारतीय जनता पार्टी के चेहरे पर इतनी जोर का तमाचा मारा है जिसकी गूंज प्रदेश ही नहीं पूरे देश में सुनाई दे रही रही है। और आने वाले समय में अन्नदाता किसान के आगे जाहे केंद्र की सरकार को हो या प्रदेश सरकार हो सबको झुकना पड़ेगा।

Related Articles

Back to top button
Close
Close