अपराधताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

बिहार के मुंगेर (Bihar Crime) जिले में जमीनी विवाद में कई लोगों की मौत

बिहार के मुंगेर (Bihar Crime) जिले में जमीनी विवाद में कई लोगों की मौत (Three Murder) की खबर सामने आई है। कई घंटों तक चली फायरिंग (Firing) में खूनी संघर्ष देखने को मिला है। बताया जा रहा है कि 3 धूर जमीन के लिए ये सारा विवाद हुआ। इस खूनी संघर्ष की शुरुआत शुक्रवार की दोपहर हो गई थी जब दोनों पक्ष के बीच मारपीट के बाद तनाव का माहौल बन गया। फिर देर रात आठ बजे दोनों पक्षों के बीच अचानक गोलीबारी शुरू हो गई। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान जयजय राम साव व उसका पुत्र कुंदन साव और सागर कुमार महतो के तौर पर हुई है। इस में एक की गिरफ्तारी हुई है। बिहार पुलिस ने तीनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं मामला दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, घटना मुंगेर जिले के मोकबिरा चांय टोला की है। जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर फायरिंग हुई। इसमें दोनों पक्षों के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक पक्ष से जयजय राम साव व उसका पुत्र कुंदन साव और दूसरे पक्ष से सागर कुमार महतो शामिल है। करीब दो घंटे तक गोलीबारी के बाद चार थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। इस मामले में पुलिस ने एक पक्ष से आर्मी जवान चंदन साव को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद विराट टोला में दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है, जबकि ग्रामीण दहशत में हैं।

क्या है मामला

12 साल पहले ओम प्रकाश सहनी ने 3 धूर जमीन खरीदी थी। उस जमीन पर कब्जा को लेकर रामा बिंद ने ओमप्रकाश से पांच लाख रुपये रंगदारी मांगी थी। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच तनातनी चल रही थी। इसी विवाद ने शुक्रवार को हिंसक रूप ले लिया। रात आठ बजे दोनों पक्ष के बीच अचानक गोलीबारी शुरू हो गई। इसमें 26 वर्षीय कुंदन साह गोली लगने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल लाया वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button
Close
Close