ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

 कैलारस| जयरामपुरा के पास सड़क किनारे खड़े युवक को बोलेरो ने मारी टक्कर युवक की मौत|

गिर्राज कुमार शर्मा की रिपोर्ट|

कैलारस थाना क्षेत्र के अंतर्गत जयरामपुरा के पास हुकम सिंह पिता लालपति धाकड़ उम्र 35 वर्ष निवासी सिगाचोली सड़क के किनारे खड़ा होकर कैलारस आने के लिए ई रिक्शा को हाथ देकर रुकवा रहा था तभी कैलारस से सबलगढ़ जा रही एक बोलेरो ने उसे टक्कर मार दी जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया घायल हुकुम सिंह को 108 की मदद से स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया उक्त मामले में फरियादी धनीराम पुत्र जगन्नाथ धाकड़ निवासी सेमई ने बताया अपनी मोटरसाइकिल से कि हुकम सिंह धाकड़ को अपनी मोटरसाइकिल से बिठाकर एमएस रोड चोपड़ा लेकर आया था उनको कैलारस जाना था इसलिए हुकम सिंह जयरामपुरा चोपरा पर मेरी मोटरसाइकिल से उतर कर जैसे ही उन्होंने कैलारस जाने वाली टम टम ई रिक्शा को रोकने के लिए हाथ दिया और आगे बढ़ा तभी कैलारस की ओर से आने वाली एक बोलेरो गाड़ी ने टक्कर मार दी जिससे उनके शरीर में जगह काफी गंभीर चोटें आई मैंने पास आकर देखा तो हुकम सिंह की सांसे चल रही थी मैंने 108 गाड़ी को कॉल किया ओर हुकम सिंह 108 की सहायता से कैलारस हॉस्पिटल लेकर आया जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया जिसका पोस्टमार्टम कैलारस स्वास्थ्य केंद्र में किया गया कैलारस पुलिस ने उक्त प्रकरण में मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

Related Articles

Back to top button
Close
Close