बीना-बीना में हुआ क्रेडिट आउटरीच कैंप का सफल आयोजन
क्रेडिट आउटरीच में बाँटे गए 8.76 करोड़ रुपए के ऋण, विधायक ने दिये स्वीकृति पत्र

ब्यूरो रिपोर्ट
बीना में हुआ क्रेडिट आउटरीच का सफल आयोजन
क्रेडिट आउटरीच में बाँटे गए 8.76 करोड़ रुपए के ऋण, विधायक ने दिये स्वीकृति पत्र
बीना- आज बीना मे खुरई रोड स्थित केसरी नन्दन गार्डन में बीना ब्लॉक के सभी बैंकों की सहभागिता से क्रेडिट आउटरीच कैंप का सफल आयोजन किया गया । यह कार्यक्रम राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति मध्य प्रदेश के संयोजक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया व राज्य मे कार्यरत सभी बैंक के सहयोग से 15 अक्तूबर 2021 से 15 नवम्बर 2021 तक सरकार के दिशा निर्देशों से किया जा रहा हैं । कार्यक्रम मे बीना स्थित सभी बैंकों द्धारा लगभग 8.76 करोड़ रुपये के कुल 425 ऋण वितरित व स्वीकृत किए गए । कार्यक्रम मे मुख्य अथिति क्षेत्रीय विधायक महेश राय द्धारा लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किया गए । विधायक द्धारा युवा महिला उद्यमी वर्षा विश्वकर्मा को 1.50 करोड़ का सैद्धान्तिक स्वीकृति पत्र स्टैंड अप इंडिया योजना मे व रचना सेमुयल को 25.00 लाख के आवास ऋण का स्वीकृति पत्र सेंट्रल बैंक के द्धारा दिया गया । कार्यक्रम मे अन्य बैंकों के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र जिला अग्रणी बैंक प्रबन्धक दीपेन्द्र यादव द्धारा प्रदान किए गए । ये ऋण बैंकों की विभिन्न योजनाओं आवास ऋण , व्यवसाय ऋण , वाहन ऋण ,ट्रैक्टर ऋण ,शिक्षा ऋण व किसान कार्ड योजना के अंतर्गत दिये गए । कार्यक्रम मे विभिन्न वाहन कंपनियों व दीनदयाल स्वयं सहायता समूह द्धारा स्टॉल भी लगाए गए । कार्यक्रम का आयोजन बैंक ऑफ बरोदा के शाखा प्रबन्धक शिखा यादव के कुशल नेत्रत्व में किया गया । जिसमे सेंट्रल बैंक के मुख्य प्रबन्धक प्रवीण कुमार , वरिष्ठ प्रबन्धक शैलेंद्र वशिष्ठ , बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबन्धक स्व्प्नेश शर्मा व इंडियन बैंक के प्रबन्धक साई राम का विशेष सहयोग रहा । कार्यक्रम का आरंभ उद्बोधन सेंट्रल बैंक के मुख्य प्रबन्धक प्रवीण कुमार द्धारा बैंक की विभिन्न योजनाओं की चर्चा के साथ दिया गया व धन्यवाद प्रस्ताव एसबीआई के मुख्य प्रबन्धक ए के जैन द्धारा दिया गया । कार्यक्रम का संचालन बैंक ऑफ बरोदा के उपेंद्र जैन द्धारा किया गया । बैंक ऑफ बरोदा के गब्बर सिंह व सेंट्रल बैंक के गोविंद सैनी की उपस्थिति सफल आयोजन मे सराहनीय रही ।


