राष्ट्रीय स्वयंसेवक के सम वैचारिक संगठन “सेवाभारती द्वारा। कोरोना सेवाकार्य हेल्पलाईन व लैडलाईन (24 घंटे 7 दिन) सहायता केंद्र का शुभारंभ

रतलाम से पवन सोलंकी की रिपोर्ट
देश पर जब जब आपदा आती है, तब सेवा के लिए सदा तत्पर रहने वाले, राष्ट्रीय स्वयंसेवक के सम वैचारिक संगठन सेवाभारती द्वारा कोरोना संक्रमण की इस आपदा में रतलाम जिले में विगत एक माह से कई प्रकार की सेवाएं की जा रही है। सेवा भारती की आपदा प्रबंघन केन्द्र के माध्यम से कोरोना सेवाकार्य हेल्पलाईन लैडलाईन (24 घंटे 7 दिन) कार्यालय का उद्घाटन माननीय जिला संघ चालक सुरेंद्र सुरेका एवं सेवाभारती प्रांत प्रकल्प प्रमुख पार्थजी शास्त्री के करकमलो द्वारा किया गया ।
जिला प्रचार प्रमुख विवेक जायसवाल ने बताया कि कोरोना संबंधित किसी भी प्रकार की सहायता हेतू (24 घंटे 7 दिन) निम्न नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है:-
जीवराज पुरोहित 8989189275,
दीपक तिवारी: 9425977609,
विकल्पसांकला: 8770916667
इस अवसर पर विभाग कार्यवाह आशुतोष जी शर्मा, जिलाप्रचारक विजेन्द्रजी गोठी, विभाग समरसता प्रमुख सुरेन्द्रसिंह जी भामरा,जिला सेवाभारती प्रमुख योगेशजी उपस्थित थे।


