बुढ़ार-उत्साह पूर्ण माहौल में धनपुरी शा.उ.मू. दुकान में वितरित किया गया खाद्यान्न

संजीत सोनवानी की रिपोर्ट
पात्र हितग्राहियों को मिला मुफ्त राशन
उत्साह पूर्ण माहौल में धनपुरी शा.उ.मू. दुकान में वितरित किया गया खाद्यान्न
धनपुरी– प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत उत्सवी माहौल में आयोजन कर वार्ड क्रमांक 2,3,10 ,21में हितग्राहियों को प्रति पात्र व्यक्ति 5 कि.ग्रा. के मान से शासन द्वारा प्रदत्त थैले में निःशुल्क वितरित किया गया। इस अवसर पर जिले के भाजपा उपाध्यक्ष राकेश तिवारी जिला सोशल मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता के मुख्य उपस्थिति में हितग्राहियों को राशन, वितरण किया गया। सबको भोजन-पर्याप्त पोषण, सम्पूर्ण आहार-स्वास्थ्य परिवार के मंशा के अनुरूप जिलेभर के शासकीय उचित मूल्य दुकानों के रंग-रोगन, रंगोली, गाजे-बाजे, रोली-चंदन व स्थानीय लोक कलाओं के प्रदर्शन के साथ ही सुसज्जित दुकानों में हितग्राहियों को सम्मानपूर्वक खाद्यान्न का वितरण किया गया। इस अवसर पर दुकान स्तर पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना अंतर्गत निःशुल्क राशन वितरण के तहत मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी चौहान के संदेश का वाचन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता गोविंद तिवारी जी अलोक राय सुरेश विश्वकर्मा रवि सिंह युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष शक्ति शुक्ला सिद्धार्थ कुशवाहा एवं समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


