ब्रेकिंग न्यूज़ पीलीभीत पीलीभीत में दो सगी बहनों का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव,,

ब्रेकिंग न्यूज़ पीलीभीत
पीलीभीत में दो सगी बहनों का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव,,
बीती शाम एक युवती का शव पेड़ से लटका मिला दूसरी युवती का शव घटना स्थल से कुछ दूर हुआ बरमाद
दोनों के गले पर मिले चोट के निशान
हत्या की जताई जा रही आशंका पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
पीलीभीत में दो सगी बहनों का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से हड़कंप मच गया, सूचना पर पहुँचे पुलिस अधीक्षक ने पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल का मौका मुआयना कर शव को कब्जे में लेकर pm के लिए भेज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है । घटना थाना बीसलपुर क्षेत्र के जसोली गांव के पास सोनी भट्टे की है ।
दरअसल बीते एक दिन पूर्व 17 वर्षीय अंशिका अपनी बहन पूजा के साथ घर से गायब हो गई थी, परिजनों की लगातार तलाष के बाद बीती शाम परिजनों को अंशिका का शव पेड़ पर लटका मिला जिसकी सूचना पुलिस को मिलने के बाद घटना स्थल का मौका मुआयना कर दोनों शवों को घटना स्थल से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है ।
पुलिस अधीक्षक जय प्रकाष ने फाइल 06 में बताया कि दोनों सगी बहनो का ईंट भट्टे के पास से शव बरामद हुए हैं,, दोनों बीते दो दिन पूर्व घर से शौच के लिए निकली थी, जिसकी तलाष करने के बाद एक का शव पेड़ पर लटका मिला पुलिस को सूचना मिलते ही शवो को pm के लिए भेज कर कारर्वाई शुरू कर दी है। म्रतक बालिकाओं के गले मे चोट के निशान मिले हैं । जिसको लेकर जांच की जा रही है यदि कोई अपराध सम्बंधी घटना प्रकाष में आती है तो आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कारर्वाई की जाएगी।
मण्डल ब्यूरो अखलेश कुमार शर्मा की रिपोर्ट



