ताजा ख़बरेंमध्यप्रदेश

देवरीकलां(सागर)-संयुक्त मोर्चा की दूसरे दिन जारी रही अनिश्चितकालीन हड़ताल बंद रहा कामकाज|

 कमलेश खरें की रिपोर्ट 

सागर अपनी मांगों को लेकर मध्यप्रदेश पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग संयुक्त मोर्चा द्वारा 2 दिन का सामूहिक अवकाश लेने के बाद अब अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए हैं अनिश्चितकालीन हड़ताल पर प्रदर्शन का दूसरा दिन होने के बाद भी सरकार द्वारा उनकी कोई बात नहीं सुनी जा रही है ना ही सरकार द्वारा आंदोलन को लेकर किसी भी प्रकार का कोई पक्ष रखा जा रहा है देवरी में जनपद पंचायत प्रांगण में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे संयुक्त मोर्चा द्वारा अपनी विभिन्न मांगे सरकार के समक्ष रखी गई है संयुक्त मोर्चा में ग्राम पंचायत के सचिव सहायक सचिव रोजगार गारंटी के अधिकारी कर्मचारी जनपद पंचायत के कर्मचारी राज आजीविका मिशन कर्मचारी आदि शामिल है संगठन की यह है|प्रमुख मांगे पंचायत सचिवों को 1 अप्रैल 2018 से दिए गए छठे वेतनमान की गणना नियुक्ति दिनांक से की जाए सातवें वेतनमान का लाभ दिया जाए पंचायत सचिवों को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में संविलियन किया जाए ग्राम रोजगार सहायक की सेवा को अंशकालीन से हटाते हुए संविदा कर्मी की तरह 5 जून 2018 की नीति को लागू करते हुए उनके वेतनमान का निर्धारण किया जाए स्वेच्छा के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया का लाभ दिया जाए मृत्यु होने पर परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति दी जाए मनरेगा के कर्मचारियों को ग्रेजुएटी बीमा एचआरए का लाभ दिया जाए|

Related Articles

Back to top button
Close
Close