ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

अशोकनगर। 1 जून तक बढ़ाया गया जिले में कोरोना कफ्र्यू

कलेक्टर ने कोरोना के बढ़ते मामलों को बताया कारण

संवाददाता- ओमप्रकाश रघुवंशी

अशोकनगर। जिले  में कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिये लगाये गये ‘‘कोरोना कर्फ्यू’’ को जिला प्रशासन ने एक जून तक बढ़ा दिया है। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में बढ़ते मामलों के कारण जिला प्रशासन द्वारा ‘‘कोरोना कर्फ्यू’’ लगाने के बाद इसकी अवधि को कई दफा बढ़ाया जा चुका है। इससे पहले कोरोना कर्फ्यू की अवधि 24 मई तक बढ़ाई गई थी। शनिवार को एक बार फिर जिला प्रशासन ने इसे एक जून तक बढ़ा दिया है। इसके निर्देश शनिवार को कलेक्टर अभय वर्मा ने जारी कर दिए हैं। इसमें कहा गया कि कर्फ्यू 24 मई की सुबह 6 बजे से बढ़ाकर 1 जून की सुबह 6 बजे तक कर दिया गया है। इस दौरान बिना किसी कारण किसी को भी बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी। मेडिकल, राशन एवं खानपान की दुकानों पर प्रतिबंध नहीं होगा। केवल आवश्यक सेवाएं, अस्पताल, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड तक आने-जाने की अनुमति होगी।

Related Articles

Back to top button
Close
Close