ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

भानपुरा गांधीसागर। रहवासी कॉलोनी में तेंदुए का आतंक, वन विभाग ने मंदसौर से मंगवाकर पिंजरा लगाया

पिछले 15-20 दिनों से बस्ती में आकर कुत्ते, बकरे, सूअर, गाय के बछड़े आदि का कर रहा है शिकार

संवाददाता- दीपक रुद्रवाल भानपुरा

भानपुरा । विगत 15 से अधिक दिनों से जनपद पंचायत भानपुरा की ग्राम पंचायत गांधीसागर में वन क्षेत्र से तेंदुए का शाम 7:00 बजते ही गांधीसागर तीन नंबर स्थित माली मोहल्ला, हाई सेकेंडरी स्कूल ,मस्जिद के पास एवं न्यू ऐफ टाइप कॉलोनी आदि बस्ती में आने का क्रम जारी है। इस दौरान तेंदुए के बस्ती में आकर जानवरों का शिकार करने से लोगों में भय का वातावरण है। परन्तु यह गनीमत है कि अभी तक बस्ती के किसी भी आदमी पर तेंदुए ने हमला नहीं किया है, इसी को मद्देनजर रखकर वन विभाग ने गुरुवार 9 जून को मंदसौर से पिंजरा मंगा कर गांधीसागर नंबर तीन स्थित माली मोहल्ले के पीछे स्थित वन क्षेत्र में पिंजरा रखा है। गांधीसागर नंबर 3 के निवासी सालिगराम केवट ने बताया कि उनके बाडे़ की दीवाल पर , सुरेश पिपलोदिया, नाथू लाल माली, मांगीलाल पीपलोदिया के घरों के पास वह बाडे़ में तेंदुआ देखा गया। 5 दिन पहले मनोज माली के बगीचे के पास से सूअर पकड़कर पेड़ पर चढ़ने का प्रयास किया, वंही बुधवार रात पीरु भाट के बाडे़ में गाय के बछड़े पर हमला किया चिल्लाने पर तेंदुआ बछड़े को छोड़ो भागा। इसके पूर्व भी वह अन्य गाय के बछड़े, कुत्तों, बकरे – बकरियों व सुंअरों का शिकार कर चुका है। इस मामले में वन विभाग के बीड़ गार्ड संजय बंबोरिया, फॉरेस्ट गार्ड पुष्पेंद्र चुंडावत आदि से बात हुई ,परंतु उन्होंने अपने अधिकारी वन रेंजर पी एल राय कुंअर से जानकारी लेने की बात कही। वन रेंजर को कहीं बाहर उनके मोबाइल लगाने के बाद भी उन्होंने जवाब देना उचित नहीं समझा।गांधीसागर नंबर 3 के रहवासी मनीष परिहार , भारत नकडा़ चंद्रप्रकाश नकडा़, अरुण कांटे, अशोक अरोड़ा, सुमित नकडा़, शानू बैरागी आदि ने लगातार शिकार के लिए बस्ती में आ रहे तेंदुए को शीघ्र पकड़ने की मांग की है।

 

Related Articles

Back to top button
Close
Close