ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराजनीति

बीना इटावा वाहरी क्षेत्र मे भोजन की तलाश करते फिरते है मवेशी सड़कों पर मारे-मारे फिर रहे गौवंश, सड़क दुर्घटना में जाती है मवेशियों की जान

भूख-प्यास से बिलखते है बेजुबान इनके दर्द को समझने की है जरूरत

बीना के इटावा वाहरी क्षेत्र मे भोजन की तलाश करते मवेशी

By Rohit Kumar Ojha

ब्यूरो रिपोर्ट

रोहित कुमार ओझा

बीना इटावा वाहरी क्षेत्र मे भोजन की तलाश करते फिरते है मवेशी

सड़कों पर मारे-मारे फिर रहे गौवंश,
सड़क दुर्घटना में जाती है मवेशियों की जान

भूख-प्यास से बिलखते है बेजुबान
इनके दर्द को समझने की है जरूरत

भूख-प्यास से बिलखते ये बेजुबान अपने साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ बोल भी नहीं पाते, एसा ही एक नजारा हम आपको दिखाने जा रहे है बीना शहर के इटावा वाहरी क्षेत्र का जहां एक गाय अपने भोजन की तलाश में सडक पर खडी भूसे की ट्राली के पास पहुंच गई और अपने भोजन की तलाश करती नजर आई भूसे से भरी यह ट्राली तो सडक पर खडी थी लेकिन शायद यह इन मवेशियों के लिए कहा मिलने वाली थी सड़क पर आवारा घूम रही किसी भी गाय की आंखों, शरीर के जर्जर ढांचे को देखने से ही महसूस हो जाता है, कि इन आंखों से बह रहे आंसूओं की वजह क्या है, कितनी तकलीफ में गुजरता है इनका हर पर, हर दिन। एक दिन कैसे भी गुजर जाए, लेकिन अगले दिन भूख से या सड़क दुर्घटना से बच पाएंगी या नहीं, इसकी कोई गारंटी नहीं है।शहर हो या गांव, सभी जगह गौ-वंश की दुर्दशा हो रही है। ऐसा कोई दिन नहीं बीतता जिस दिन गौ-वंश सड़क दुर्घटना का शिकार न हो, जिस दिन किसी गाय की तड़प-तड़प कर मौत न होती हो। इन सड़क दुर्घटनाओं का शिकार लोग भी हो रहे हैं।घर या गौशाला में ठिकाना नहीं रहा, सड़कों पर कुछ देर के लिए ठौर मिलता तो है, लेकिन सड़क दुर्घटना में कब हमेशा के लिए बैठ जाएं या जान चली जाए, इसका बात का डर हर पल बना रहता है। गौ-वंश के हित की बात तो सभी करते हैं, लेकिन इनकी दुर्दशा देखकर भी अनदेखी कर रहे हैं, यही वजह है कि गौ-वंश तिल-तिल कर जीते और तड़प-तड़प कर मर रहे हैं।हालात ये आ चुके हैं, कि दुर्घटना में रोजाना गाय और इंसान की मौत हो रही है। दो वक्त के दाना-पानी के बदले दूध देने और मरने के बाद शरीर के चमड़े से कई लोगों का रोजगार चलाने वाली गाय, सड़कों पर मारी-मारी इसलिए फिर रही हैं, क्योकि उनके रहने-खाने का इंतजाम इंसान ने छीन लिया। गाय सड़कों पर आ गईं, बस यहीं से गाय सड़क दुर्घटना की वजह और शिकार बनने लगी हैं।गौवंश सबसे ज्यादा बारिश के मौसम में सड़क हादसे का शिकार होते हैं बीना इटावा वाहरी क्षेत्र प्रशासन को इन मवेशियों को गौशालाओं मे भेजने की दरकार है प्रशासन को इस तरफ ध्यान देने की आवश्यकता है रोहित कुमार ओझा की ब्यूरो रिपोर्ट दिवाकर न्यूज

Related Articles

Back to top button
Close
Close