भिंड l विद्युत विभाग के आउटसोर्स कर्मचारियों की मांगों को तत्काल पूरा करें सरकार-डॉ राधेश्याम शर्मा

भिण्ड से पवन शर्मा की रिपोर्ट

विद्युत विभाग के आउटसोर्स कर्मचारियों की मांगों को तत्काल पूरा करें सरकार-डॉ राधेश्याम शर्मा
भिंड – भिण्ड शहर कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ राधेश्याम शर्मा ने विद्युत विभाग के आउट सोर्स कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन दिया और बिजलीघर वाटर बक्स पर चल रहे धरना प्रदर्शन में शामिल हुए उनके साथ नगर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी राहुल कुशवाहा सूरज पाल सिंह कुशवाह शंकर सिंह राजावत भी शामिल हुए इस मौके पर उन्होंने कहा की विद्युत विभाग के आउटसोर्स कर्मचारी हड़ताल पर हैं उनकी प्रमुख मांगे हैं दैनिक वेतन भोगी संविदा कर्मियों को केंद्र के समक्ष न्यूनतम वेतनमान प्रदान करें और बिजली विभाग में ठेकेदारी प्रथा को तत्काल समाप्त किया जाए उन्होंने कहा जल्दी आपके ज्ञापन की मांगों से मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय कमलनाथ जी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉक्टर गोविंद सिंह जी को अवगत कराएंगे कांग्रेस पार्टी आपकी मांगों को उचित मंच पर उठाएगी जाएगी।
धरने में शामिल हुए शहर अध्यक्ष डॉ राधेश्याम शर्मा को विद्युत आउटसोर्स कर्मचारियों ने ज्ञापन भी दिया ज्ञापन मे आउट सोर्स विद्युत कर्मचारियों की प्रमुख मांगे निम्न प्रकार हैं।
1 केंद्र सरकार के ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स पर आधारित महंगाई की दर को आधार मानकर तेलंगाना और अन्य राज्य अपने यहां दैनिक वेतन भोगी संविदा कर्मचारियों केंद्र के समक्ष न्यूनतम वेतन प्रदान कर रहे हैं मध्यप्रदेश में यह वेतन क्यों नहीं बढ़ाया गया इस को तत्काल परीक्षण करके वेतन बढ़ाया जाए।
2 मध्य प्रदेश विद्युत क्षेत्र से ठेकेदारी कल्चर समाप्त कर आउट सोर्स रिफॉर्म नीति बनाई जाए छोटे पद सृजित कर ठेका कर्मियों को इन पदों पर संविलियन कर उन्हें नियमित किया जाए।
3 बिजली विभाग आउट सोर्स कर्मचारियों को साप्ताहिक अवकाश दिए जाने हेतु आदेश जारी किए जाएं राष्ट्रीय त्योहारों पर काम करने की एवज में अलाउंस प्रदान भी किया जाए।
4 विद्युत विभाग के आउटसोर्स कर्मचारियों को उनकी सुरक्षा हेतु आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराई जाएं
5 ठेकेदारी प्रथा के दौरान विद्युत दुर्घटना में मृतक हुए सभी आउटसोर्स कर्मचारियों के परिजनों को संविदा नियुक्ति दिए जाने का प्रावधान करने हेतु आदेश जारी किए जाएं।


