भिण्ड-अटेर के पूर्व विधायक हेमंत कटारे ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर जायजा लिया अधिकारियों को निर्देश दिए और हरसंभव मदद का दिया ग्रामीणों को आश्वाशन

पवन शर्मा की रिपोर्ट
अटेर के पूर्व विधायक हेमंत कटारे ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर जायजा लिया
अधिकारियों को निर्देश दिए और हरसंभव मदद का दिया ग्रामीणों को आश्वाशन
भिंड जिले के अटेर विधानसभा क्षेत्र के कई गांव मैं चंबल नदी के पानी से बाढ़ के हालात बन गए हैं अटेर से लगा मुकुट पुरा गांव,देवालो,नावली में इस समय जिला मुख्यालय से पूरी तरह कट गया है यहां रहने वाले लोग जान जोखिम में डालकर बाढ़ का पानी तैर कर पार कर रहे हैं, अटेर के पूर्व विधायक हेमंत कटारे ने गाँवों में पहुँचकर ग्रामीणों से चर्चा कर जिला प्रशासन से चर्चा की , और हर संभव मदद का आश्वाशन दिया। कटारे ने सरकार से जल्द राहत राशि भी पीड़ितों को उपलब्ध कराने की मांग की।पशुओं के लिए चारे,और चिकित्सक के लिए ग्रामीणों ने मांग की पूर्व विधायक कटारे से ग्रामीणों ने अपनी समस्या बताई गाँव मे पशुओं को चारे की समस्या हो रही है साथ ही पशु चिकित्सक नही आ रहे है उनकी आवश्यकता हैं, कटारे ने तुरंत बात कर व्यवस्था की, और आने जाने के लिए हर समय नाव उपलब्ध करने के लिए भी सेना के प्राभारी अधिकारी से चर्चा कर व्यवस्था कराई। श्री कटारे के साथ पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष जयश्रीराम बघेल, अरविंद बघेल, सोनू देवेश शर्मा,दीपू दुवे,गिर्राज पुरोहित,अशोक तोमर,जगदेव तिवारी,संदीप पारासर,अनुराग बोहरे,सचमेरी पठान,गप्पू कटारे
आदि उपस्थित रहे।


