ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

भिण्ड-नल जल योजना भिंड विधानसभा में होगी चालू 25 करोड़ की लागत की

 25 करोड़ की लागत की नल जल योजना भिंड विधानसभा में होगी चालू – भिण्ड विधायक।

पवन शर्मा की रिपोर्ट 

 25 करोड़ की लागत की नल जल योजना भिंड विधानसभा में होगी चालू – भिण्ड विधायक।

भिण्ड -जिले की ऊमरी पंचायत में भिण्ड  विधायक संजीव सिंह कुशवाह ने 2 करोड़ 69 लाख की नल जल योजना का किया भूमि पूजन किया। विधायक संजीव सिंह कुशवाह ने कहा कि मेरे विधानसभा क्षेत्र में कोई भी पानी के लिए परेशान नहीं होगा। ऊमरी पंचायत में नल जल योजना का भूमि पूजन करने गए विधायक का स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया विधायक संजीव सिंह कुशवाह का फूल मालाओं के साथ उन्हें भगवान राम की स्मृति चिन्ह के रूप में प्रतिमा भी भेंट की गई। विधायक संजीव सिंह उर्फ संजू ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में नल जल योजना के लिए 25 करोड़ की राशि स्वीकृत कराई गई है। कहीं पर नल जल योजना चालू हो गई है तो कहीं पर कार्य चल रहा है और कहीं पर भूमि पूजन होना है। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह पंचायत के सरपंच सहित कई ग्रामीण व क्षेत्र वासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
Close
Close