ताजा ख़बरेंमध्यप्रदेश

बैतूल-आमला पुलिस ने किया अंधे कत्ल का खुलासा ,दो आरोपी गिरफ्तार |

 

 

राजेश खड़से की रिपोर्ट 

आमला – बोड़खी थाना क्षेत्र के ग्राम लाखापुर में 18 जुलाई को हुए अंधे कत्ल का आज एसडीओपी नम्रता सोंधिया ने प्रेस नोट जारी कर खुलासा किया है । मौके पर पुलिस द्वारा जांच में बताया गया कि ग्राम मोरडोगरी में सन्तु उइके के खेत के पास स्थित बीड़ नाला के पास एक अज्ञात व्यक्ति की लाश पड़ी है । पुलिस द्वारा पड़ताल में मृतक की पहचान बस स्टैण्ड निवासी सूरज पिता इलू उर्फ अशोक काछेवार 20 वर्ष होना पाया गया । पुलिस द्वारा मामले में मर्ज कायम कर विवेचना में लिया गया और अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई । ग्राम वासियो से पू छताछ में पता चला कि 17 जुलाई की रात गांव में आमला से एक लड़का उसके मित्र के साथ लाखापुर में महिला मित्र से मिलने आया था और मिलने के बाद वापस आमला जा रहा था जो महिला मित्र के परिजन उसके पिता किशोरी उइके पिता इमारत उइके 40 वर्ष निवासी लाखापुर एवं अपचारी बालक के द्वारा देखने पर उन दोनों लड़को का पीछा कर उनकी गाड़ी को टक्कर मारी ।इन तथ्यों के आधार पर संदेही आरोपी किशोरी पिता इमारत उइके और अपचारी बालक को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर पूछताछ के दौरान पता चला कि संदेही किशोरी की लड़की से मिलने उसका मित्र आमला से स्कूटी से लाखापुर आया था । परिजनों ने इधर उधर तलाश की जो गांव के मंदिर के पास मृतक और उसके दोस्तों के साथ स्कूटी पर बैठी हुई दिखी तो किशोरी और उसका बेटा अपनी मोटरसाइकिल पर थे जिन्होंने उन दोनों लड़कों का पीछा करते हुए उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी ।जैसे दोनों लड़के रोड किनारे ढलान में गिर गए ।एक तो भाग गया और एक लड़के को सन्तु उइके के खेत के पास बीड़ नाला किनारे किशोरी उइके और अपचारी बालक द्वारा घेरकर उसके साथ कुल्हाड़ी व डंडे से मारपीट की जिससे मृतक सूरज के कंधे पर , सर पर और वाइटल पार्ट पर वार कर निर्मम हत्या कर दी जिसपर आरोपी किशोरी व अपचारी बालक को गिरफ्तार किया गया । उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सुनील लाटा , उनी उत्तम मस्तकार, सहित हमराह पुलिस बल शामिल था ।

Related Articles

Back to top button
Close
Close