ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

शहर के पुलिसकर्मियों के साथ एबीवीपी ने बढ़ाया हाथ,कोरोना कर्फ्यू पुलिस कर्मियों को करा रहे सुविधा उपलब्ध,एसपी गौरव तिवारी ने की सराहना

शहर के पुलिसकर्मियों के साथ एबीवीपी ने बढ़ाया हाथ,कोरोना कर्फ्यू पुलिस कर्मियों को करा रहे सुविधा उपलब्ध,एसपी गौरव तिवारी ने की सराहना

By Rohit Kumar Ojha

रतलाम से पवन सोलंकी की रिपोर्ट
शहर के पुलिसकर्मियों के साथ एबीवीपी ने बढ़ाया हाथ,कोरोना कर्फ्यू पुलिस कर्मियों को करा रहे सुविधा उपलब्ध,एसपी गौरव तिवारी ने की सराहना
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रतलाम इकाई द्वारा नयी पहल की शुरुआत की गयी। जिसमें शहर में जगह-जगह नाको, गली-मोहल्लों, अस्पतालों एवं अन्य जगह जनता की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों की थर्मल स्क्रीनिंग कर उनको मास्क, सेनेटाइजर एवं ORS, इलेक्ट्रोकाइंड वितरित किये जाना शुरू किया गया है।अभियान की शुरुआत रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक श्री गौरव तिवारी की स्क्रीनिंग कर उन्हें मास्क सेनीटाइजर एवं ओआरएस का इलेक्ट्रोकाइंड भेंट कर की। विद्यार्थी परिषद की इस अनूठी पहल को देखकर एसपी गौरव तिवारी काफी खुश हुए एवं उन्होंने कहा कि एक ओर  लोग पुलिस प्रशासन पर अभी उंगलियां उठा रहे हैं और दूसरी और विद्यार्थी परिषद के द्वारा ये श्रेष्ठ कार्य करके हमारा एवं हमारे पुलिसकर्मियों का उत्साह और अधिक बढ़ाएगी।

इस दौरान प्रदेश सहमंत्री सुरभि रावल
जिला संयोजक कृष्णा डिंडोर  जिला सहसयोजक अनुज पोरवाल उपस्थित रहे 

Related Articles

Back to top button
Close
Close