भिण्ड -भिण्ड में मनाई गयी मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती, कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्धारा श्रद्धांजलि दी गयी
मौलाना आजाद ,महान स्वतंत्रता सेनानी और लेखक थे - मानसिंह कुशवाह

पवन शर्मा की रिपोर्ट
भिण्ड में मनाई गयी मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती ,कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्धारा श्रद्धांजलि दी गयी
महान स्वतंत्रता सेनानी और लेखक थे मौलाना आजाद- मानसिंह कुशवाह
भिण्ड- नगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की तरफ से गुरुवार को मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती मनाई गई. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनको पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनसे जुड़ी उपलब्धियों को साझा किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाह ने कहा मौलाना अबुल कलाम आजाद को ब्रिटिश हुकुमत ने नजरबंद कर दिया था. इस दौरान भारत छोड़ो आंदोलन हुआ कांग्रेस के अन्य प्रमुख नेताओं की तरह उन्हें भी 3 साल जेल में बिताने पड़े थे. कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुशवाह ने कहा आज़ाद महान लेखक और पत्रकार भी थे। वहीँ कार्यवाहक अध्यक्ष इरसाद अहमद ने कहा कि मौलाना आजाद महान पत्रकार, स्वतंत्रता सेनानी थे. कांग्रेस इस महानायक को जयंती पर नमन करती है.। वरिष्ठ नेता रहीश खान ने कहा मौलाना अबुल कलाम आजाद प्रमुख राजनीतिक नेता और हिंदू मुस्लिम एकता के समर्थक और आजाद भारत के पहले शिक्षा मंत्री थे। मौलाना आजाद ने इंडिया विंस फ्रीडम या भारत के आजादी की जीत नाम की किताब लिखी थी. इसके अलावा उन्होंने कई उर्दू पुस्तकों का अंग्रेजी में अनुवाद किया था. 1940 से 1945 के बीच भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे। कार्यक्रम में अशोक गुप्ता,राहुल कुशवाह सहित आदि शामिल रहें। अनिल भारद्वाज जिला- प्रवक्ता भिण्ड


