Uncategorized

तेंदूखेडा के कांग्रेस विधायक संजय शर्मा द्वारा तेंदूखेड़ा एवम् रोंसरा सामुदायिक केंद्र में सर्व सुविधा युक्त ऐम्बुलेंस उपलब्ध कराकर हरी झंडी दिखाई गई।

तेंदूखेडा के कांग्रेस विधायक संजय शर्मा द्वारा तेंदूखेड़ा एवम् रोंसरा सामुदायिक केंद्र में सर्व सुविधा युक्त ऐम्बुलेंस उपलब्ध कराकर हरी झंडी दिखाई गई।

तेंदूखेड़ा से नितिन राय की रिपोर्ट

नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा से जहां कोरोना काल मे सीमित संसाधनों के चलते स्वास्थ्य सुविधाएं दम तोड़ती नजर आई वहीं लगातार क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं विधायक द्वारा लगातार स्वास्थ सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कोरोना काल से ही लगातार प्रयास किए गए ।

इसी के चलते तेंदूखेड़ा क्षेत्र में कई वर्षों से उठ रही मांग को देखते हुए तेंदूखेड़ा विधायक संजय शर्मा द्वारा सर्व सुविधा युक्त दो एंबुलेंस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रोंसरा राजमार्ग एवं तेंदूखेडा में विधायक निधि से उपलब्ध कराई गई l

 

योजना समिति की बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी मुकेश जैन के निर्देशन पर यह हाईटेक एंबुलेंस एडवांस टेक्नोलॉजी से युक्त जिसकी एक एंबुलेंस की कीमत लगभग 20 लाख रुपए बताई जा रही है उपलब्ध कराई गई।

विधायक द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन अर्चन करते हुए एंबुलेंस को केंद्र प्रभारियों को सौंपते हुए हरी झंडी दिखाई गई

Related Articles

Back to top button
Close
Close