ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

भिण्ड -रसोई गैस के बढ़ते दामों को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन

 रसोई गैस के बढ़ते दामों को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन

 पवन शर्मा की रिपोर्ट

 रसोई गैस के बढ़ते दामों को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन

देशभर में बेतहाशा बढ़ती हुई महंगाई को लेकर अब युवा कांग्रेस, सरकार को घेरने में जुट गई है। इसी के तहत बढ़ती महंगाई के विरोध युवा कांग्रेस द्धारा महंगाई के विरोध चूल्हे पर रोटी बनाकर प्रदर्शन किया गया। युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजकुमार देश लहरा एवं युवा नेत्री रागिनी चौहान की अगुवाई में आधा सैकड़ा से अधिक कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने महंगाई के विरोध में सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मेहगांव चौराहे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजकुमार देश लहरा, रागिनी चौहान, राहुल ढगोले कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे युवा नेत्री रागिनी चौहान ने कहा कि हर चीज में महंगाई बेतहाशा बढ़ रही है। डीजल के दाम सौ रुपये, पेट्रोल 112 रुपए और गैस सिलेंडर के दाम लगभग 1000 रुपये पर पहुंच चुके हैं। ऐसे में गरीब जनता को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है और उसी जनता की आवाज उठाने का काम कांग्रेस कर रही है।

Related Articles

Back to top button
Close
Close