ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

भोपाल और इंदौर में कल से नाइट कर्फ्यू

मध्यप्रदेश के भोपाल और इंदौर में कल से नाइट कर्फ्यू मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल और इंदौर में बुधवार से नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला किया गया है। जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, रतलाम, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर, बैतूल, खरगोन में रात 10 बजे के बाद बाजार बंद रहेंगे। इन शहरों में कर्फ्यू जैसी स्थिति नहीं रहेगी, लेकिन व्यापारियों को बाजार अनिवार्य रूप से बंद करना होगा।
देश में फिर एक बार 20 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमित मिले हैं। सोमवार को 24,437 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, 20,186 ठीक हुए और 130 की मौत हो गई। इस तरह एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 4,104 की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस महीने 15 दिन में 2 लाख 97 हजार 539 नए मरीज मिले हैं। 2 लाख 41 हजार 63 मरीज ठीक हुए हैं, जबकि 1,698 मरीजों ने जान गंवाई।

Related Articles

Back to top button
Close
Close