भोपाल में हुए गोल्डी अरोरा सम्मानित
वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड यूनाइटेड किंगडम मे बहुत जल्द जायेगा बीना का नाम

मध्य प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति एवं गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल द्वारा भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में मध्यप्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति के प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ के.डी. त्रिपाठी एवं गांधी मेडिकल वर्ल्ड बैंक क्लास वन अधिकारी यू एन शर्मा द्वारा गोल्डी अरोरा को पिछले नो वषों से रक्तदान के क्षेत्र में लोगों को जागरूक करने , सागर जिले में सर्वप्रथम ब्लड डोनर कार्ड चालू कराने, कोरोना काल में रक्त उपलब्ध करा कई जिंदगियां बचाई जाने एवं स्वयं 50 बार रक्तदान करने पर भोपाल में सम्मानित किया गया
कार्यक्रम में अंकिता पाटिल (जनरल डायरेक्टर), रूबी खान (डिप्टी डायरेक्टर), मोनल सिह (असिस्टेंट डायरेक्टर) डॉ अरविंद राय (डीन) दैनिक भास्कर से मुमतेश शर्मा
(सीएसआर) एव एम.वाये. हॉस्पिटल इंदौर से अनिल जोशी उपस्थित रहे
गोल्डी ने बताया कि वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड यूनाइटेड किंगडम मे बहुत जल्द बीना का भी नाम जाने वाला है!


