तेज बारिश के साथ गिरे ओले किसानों की गेहूं और चने की फसल को हुआ नुकसान।

तेज बारिश के साथ गिरे ओले किसानों की गेहूं और चने की फसल को हुआ नुकसान।
नेपानगर(राजेन्द्र मसाने) :- नेपानगर के खकनार में शुक्रवार की सुबह 9:00 बजे बेमौसम बारिश ने फिर अपना कहर ढाया वही खकनार क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ करीब आधे घंटे से ज्यादा तेज बारिश हुई व खकनार क्षेत्र के ग्राम नागझिरी व आमगाव वसारनी में तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे जिसके चलते किसानों के खेतों में खड़े गेहूं और चने की फसल को नुकसान हुआ है क्षेत्र के किसानों द्वारा बताया गया कि इस बेमौसम बारिश में फिर किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है क्योंकि अभी कुछ किसानों की गेहूं और चने की फसलें खेत में ही कट कर पड़ी है वही इस वर्ष भी बारिश की फसल में किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है जितना खर्च किसानों द्वारा कपास की फसल पर लगाया था खाद बीज का खर्च भी नहीं निकल पाया है किसानों ने इस वर्ष रबी की फसल से काफी किसानों ने आस लगाकर बैठे थे लेकिन इस बेमौसम बारिश ने फिर किसानों की अरमानों पर पानी फेर दिया है |
नेपानगर से राजेन्द्र मसाने


