सिपाही पर अवैध धंधा कराने का आरोप एसपी को भेजी शिकायत

पीलीभीत से अखलेश कुमार शर्मा की रिपोर्ट
पीलीभीत: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के पूरन पुर कोतवाली में तैनात पुलिस कर्मी शराब माफियाओ,व अवैध धंधा करने वालों को संरक्षण देकर रिश्वत लेने का आरोप लगाया
और शिकायत कर्ता के साथ गाली गलौज के साथ हाथापाई का आरोप भी लगाया गया है। युवक ने सिपाही के साथ कार्रवाई की मांग की है।
विकासखंड पुरनपुर के शेरपुर कला के रहने वाले संजय भारती ने पीलीभीत पुलिस अधीक्षक को भेजे पत्र में बताया कि हल्का कांस्टेबल अनिल कुमार कुशवाहा के द्वारा गांव पजावा में अवैध शराब व जुआ खेलने वालों से रिश्वत लेकर शराब का अवैध धंधा करा रहा है। सिपाही द्वारा ली गई रिश्वत का समाचार प्रकाशित किया गया
जिसको लेकर सिपाही ने पंजाबा मे युवक को गाली गलौज करते हुए कई थप्पड़ मारे और धमकी दी तूने मेरे खिलाफ समाचार प्रकाशित कराया या किसी अधिकारी से शिकायत की तो तुझे झूठे केस में फंसा कर जेल भेज दूंगा
पुलिस अधीक्षक को भेजे पत्र में बताया उक्त सिपाही गांव में मोटी रकम लेकर अवैध शराब एंव जुआ का धंधा करवा रहा है। युवक को उक्त सिपाही से खतरा है। उसका कार्य व्यवहार जनता के प्रति व्यवहार ठीक नहीं है इसका कोतबाली पुरनपुर में तैनात रहना जनता के हित में नहीं है।
इसको लेकर ट्वीट भी किया गया
जिस पर पीलीभीत पुलिस ने क्षेत्राधिकारी को जांच के आदेश दिए हैं



