कैलारस(मुरैना)-सयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में जनपद पंचायत कैलारस पर धरना 9वे दिन भी जारी अर्ध नग्न होकर किया विरोध प्रदर्शन

गिर्राज कुमार शर्मा की रिपोर्ट
सयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में जनपद पंचायत कैलारस पर धरना 9वे दिन भी जारी
अर्ध नग्न होकर किया विरोध प्रदर्शन
मध्यप्रदेश पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अधिकारी कर्मचारी संघ संयुक्त मोर्चे के गठन के बाद 12 जुलाई को लिए गए निर्णय के पालन में सरकार के सामने रखें मांगों को आठ दिवस में सरकार द्वारा पूरी नहीं करने एवं उस पर कोई पहल नहीं करने के कारण पूरे प्रदेश में पूर्व में दी गई सूचना एवं ज्ञापन के बाद 22 जुलाई से जनपद पंचायत कैलारस के मुख्यालय पर पंडाल लगाकर सामूहिक संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में धरना आज 9वे दिन भी जारी रहा आंदोलन में आज मोर्चे के पदाधिकारियो ने अर्ध नग्न होकर विरोध प्रदर्शन किया संयुक्त मोर्चा ब्लॉक इकाई संगठन कैलारस जनपद पंचायत ने मांग की है कि सरकारी कर्मचारियों को की लंबित मांगों को तत्काल पूरा किया जाए अन्यथा आंदोलन को और तेज किया जाएगा। आज के धरना व विरोध प्रदर्शन में राजेश सिंह सिकरवारअध्यक्ष,(पंचायत सचिव संगठन,) राजकुमार सिंह सिकरवारअध्यक्ष( सहायक सचिव संगठन) ब्रजकिशोर शर्मा, शिवकुमार शर्मा,भगवान सिंह धाकड़, मातादीन शर्मा,मुकेश पलिया,मुन्ना लाल शर्मा, रामजी लाल शाक्य,मुंशी लाल कुशवाह, विजय सिंह धाकड़,राकेश गुर्जर,रामचरन जाटव,सीताराम धाकड़,दीवान कुशवाह,जितेंद्र जादौन,बच्चू बघेल,लखन धाकड़, सूरज प्रजापति,रासविहारी शर्मा, गोविंद सिकरवार,विद्याराम शाक्य,हरिओम गौड़,गिरवर धाकड़,रामलखन रावत,सोवरन बघेल,बनवारी बघेल,रुपेंद्र शर्मा,विनोद उपाध्याय, जितेंद्र यादव,नरेंद्र यादव,महेन्द्र यादव,राधेश्याम शर्मा, हेमराज शर्मा, आर सी शर्मा, आदि शामिल रहे।


