मरीजो का हौसला बढ़ाने पहुंचे विधायक

अशोकनगर से ओमप्रकाश रघुवंशी की रिपोर्ट
महामारी के दौरान विधायक जजपाल सिंह जज्जी सतत रूप से मरीजों की सेवा में लगे हुए हैं। चाहे जिला चिकित्सालय में दवाएं उपलब्ध कराने का मामला हो अथवा ऑक्सीजन अपने प्रयासों से हर संभव सुविधा जिला चिकित्सालय में उपलब्ध करा रहे हैं। साथ ही महामारी के भय से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता घट जाती है और कोरोना मरीजों में तो यह खतरनाक साबित होती है इसी के चलते उन की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए उन्हें हौसला देने लगातार उनके बीच पहुंच रहे हैं शनिवार रात कोविड सेंटर में पहुंचकर उन्होंने मरीजों के हालचाल जाने दवा एवं मिल रही सुविधाओं के बारे में मरीजों से जानकारी ली एवं उन्हें हौसला बनाए रखने का ढांढस बंधाया। उन्होंने मरीजों को विश्वास दिलाया कि वह भगवान की कृपा से जल्द ठीक हो कर घर वापस जाएंगे किसी तरह का मन में डर ना पाले और गाइडलाइन का पालन करते हुए उपचार में सहयोग प्रदान करें।


