ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़

महंगाई का सितम आम लोगों पर कहर बनकर टूट रहा है:रेलवे अब यात्रियों से प्लेटफार्म (Platform) टिकट के लिए तीन गुना अधिक पैसे वसूलेगा

नई दिल्ली। कोरोना वायरस (Corona Virus) महामारी के बाद से देश में बढ़ती महंगाई का सितम आम लोगों पर कहर बनकर टूट रहा है। लगभग सभी चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं। रेलवे के बात करें तो यहां से भी अब एक बुरी खबर सामने आ रही है। रेलवे अब यात्रियों से प्लेटफार्म (Platform) टिकट के लिए तीन गुना अधिक पैसे वसूलेगा। कोरोना के चलते लंबे वक्त से बंद पड़ी प्लेटफार्म टिकट की सेवा को एक बार फिर से राजधानी दिल्ली के प्रमुख सटेशन पर शुरू कर दिया है। आधी रात से इस सेवा को शुरू किया गया है। रेलवे ने टिकट के दामों में भी तीन गुना इजाफा कर दिया है। बता दें कि पहले एक प्लेटफार्म टिकट के लिए आपको 10 रुपये खर्च करने पड़ते थे। वहीं अब 30 रुपये देने होंगे।

लोकल ट्रेनों के किराए में भी हुई बढ़ोतरी

प्लेटफॉर्म टिकट के रेट में हुई वृद्धि के साथ ही रेलवे की ओर से लोकल किराया में भी बढ़ोतरी कर दी गई है। रेलवे की ओर से पैसेंजर ट्रेन की जगह एक्सप्रेस ट्रेन की सेवा शुरू की गई है, जिसके किराए में भी बढ़ोतरी हुई है। मुसाफिरों को 10 की जगह 30 रुपये देकर लोकल में सफर करना होगा। अगर आपको दिल्ली से गाजियाबाद का सफर तय करना है तो उसके लिए 10 रुपये की जगह 30 रुपये देने पड़ेंगे। जाहिर सी बात है इस फैसले से रेलवे ने यात्रा शुरू कर एक तरफ से यह सहूलियत दी है। वहीं दूसरी तरफ आम आदमी की जेब पर भी इसका सीधा असर पड़ने वाला है।

बुधवार देर रात से सभी स्टेशनों पर शुरू हुई सेवा

बुधवार देर रात से राजधानी दिल्ली की तमाम स्टेशन पर यह सेवा शुरू कर दी गई। कोरोना के चलते किराए में बढ़ोतरी की गई थी। प्लेटफॉर्म टिकट लेने पहुंचे नई दिल्ली स्टेशन पर लोगों का कहना था कि प्लेटफार्म टिकट जेब पर असर डाल रहा है। कुछ मुसाफिरों का यह भी कहना था कि सरकार से इस फैसले से राजस्व में बढ़ोतरी होगी और रेलवे में और बेहतर सुधार होंगे।

Related Articles

Back to top button
Close
Close