मध्यप्रदेश

महाविद्यालय अमृत महोत्सव मनाकर निकाली साइकिल रैली

गोटेगांव स्थानीय शासकीय ठाकुर निरंजनसिंह महाविद्यालय मे आजादी का अमृतमहोत्सव आजादी की 75 वी वर्षगांठ के उपलक्ष में मध्यप्रदेश शासन के आदेशानुसार 12 मार्च से 15 अप्रैल तक अमृत महोत्सव के निर्देश पर 17 मार्च को प्रातः 11:30 बजे से शासकीय ठा. निरंजन सिंह महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को एनसीसी एवं एनएसएस स्वयंसेवकों स्टाफ द्वारा साइकिल रैली का आयोजन ऐतिहासिक स्थल हेतुकर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करने भ्रमण रैली निकाली गई महाविद्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं क्रांतिवीर ठा.निरंजन सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रारंभ हुई जोकि फुंहाराचौक तहसील पेट्रोलपंप ठाकुरबाबा मंदिर होते हुए नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम गोटेगांव में नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया अतिथिगणों में पूर्व विधायक हाकम सिंह चढ़ार पंकज चौकसे जितेंद्र चौबे शक्ति सिंह राजपूत देवदत्तपचौरी आदि द्वारा नेताजी के आजाद हिंद फौज के गठन कर तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा शौर्यगाथा का वर्णन कर एनसीसी एनएसएस के छात्रों ने नेताजी को सलामी दी इसके पश्चात रैली शासकीय हाईस्कूल खमरिया रवाना हुई जहां स्वतंत्रता संग्रामसेनानी चौ. जुगराज सिंह लोधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के उपरांत खमरिया के निवास पर जाकर परिजनों का सम्मान जाने के उपरांत एनसीसी ऑफिसर नारायण प्रसाद गुप्ता ने चौ. जुगराजसिंहजी के त्याग बलिदान एवं समाज सेवा कार्यों पर प्रकाश डालते हुए बतायाकि 102 वर्ष पूर्व अंग्रेजी शासनकाल में खमरिया ग्राम में स्कूल प्रारंभ करने चौ.जुगराजसिंहजी ने खमरिया में स्कूल खुलवाया गया था रैली के समापन पर रैली के समापन पर महाविद्यालय के स्टाफ के द्वारा अमृतमहोत्सव पर प्रकाश डाला गया पता महापुरुषों के पद चिन्हों पर चलकर देश हित में कार्य करने का आवाहन किया देशभक्ति के नारे लगाए रैली को प्राचार्य डॉ ए.के जैन द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया रैली का नेतृत्व एनसीसी अधिकारी कैप्टन बीडी कोष्टी एनएसएस अधिकारी डॉ.महेश जैसवाल डॉ.चंद्रमणि मिश्रा डॉ.एकता उपाध्याय शिल्पा चौकसे संतोषी कैथल डॉ.रुकमणी अहिरवार श्रीमती लक्ष्मी उमरे संदीप राजपूत अंचल सोनी राजेश पटेल शेखर घोषी प्रियांश नामदेव का विशेष सहयोग रहा रैली में एनसीसी कैडेट्स अंडर ऑफिसर मनीष ठाकुर सीएचएम पवन गोस्वामी अंजलि अवस्थी सहित बड़ी संख्या में कैडेट्स एवं एनएसएस स्वयं सेवक सम्मिलित हुए रैली में छात्र-छात्राओं ने आजादी के लिए प्राण निछावर करनेवाले महापुरुषों क्रांतिकारियों के जयकारे लगाकर नागरिकों को राष्ट्र के प्रति समर्पित होने हेतु प्रेरित किया।                                                                                                                                                                                                                                                                                                          सीताराम रजक की रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button
Close
Close