अपराधताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराजनीति

साँवेर में हुई आपदा प्रबंधन समिति की बैठक, SDM व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने की सदस्यों से चर्चा कोरोना से जीतने के लिए शासन प्रशासन के नियमो के साथ वार्ड स्तर पर होगा कार्य

कोरोना से जीतने के लिए शासन प्रशासन के नियमो के साथ वार्ड स्तर पर होगा कार्य


साँवेर में हुई आपदा प्रबंधन समिति की बैठक, SDM व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने की सदस्यों से चर्चा
By Rohit Kumar Ojha

इन्दौर से सतीश शर्मा की रिपोर्ट
साँवेर में हुई आपदा प्रबंधन समिति की बैठक, SDM व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने की सदस्यों से चर्चा
कोरोना से जीतने के लिए शासन प्रशासन के नियमो के साथ वार्ड स्तर पर होगा कार्य
कोरोना की दूसरी लहर इंदौर शहर के साथ ही सांवेर के ग्रामीण इलाकों में भी पैर पसार रही है ऐसे में कोरोना पर नियंत्रण रखने वह कोरोना मुक्त ग्रामीण क्षेत्र को करने के लिए सांवेर नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में आपदा प्रबंधन समितियां बनाई गई है।  जहां सांवेर नगर के जनपद सभागार में रविवार को एसडीएम ने अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में नगर की क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी के लोगों के साथ एक बैठक ली, जहां प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा आपदा प्रबंधन समिति के लोगों को बताया गया कि कोरोना से जीतने के लिए किस तरह उन्हें अपने अपने वार्ड क्षेत्रों में कार्य करना है।
हर वार्ड में 5 से 7 सदस्य करेंगे लोगो को कोरोना से जागरूक,करेंगे कार्य – SDM
साँवेर नगर में आपदा प्रबंध समिति की बैठक में एसडीएम रवीश  श्रीवास्तव ने सदस्यो को बताया कि नगर में वार्ड वार समिति बनाई गई, जिसमें पाँच से सात सदस्य लिए गए है । जहा सभी सदस्यों को कार्य करते हुए सदस्यो को अपने वार्ड को कोरोना मुक्त बनाना हैं। इसके लिये सदस्यो को हर घर जाकर देखना हैं, कि कोई सर्दी जुकाम या बुखार से पीड़ित तो नही, यदि कोई पीड़ित मीले तो उन्हें चिन्हित कर समय पर इलाज मिल जाऐ इस उद्देश्य से पीड़ित को अस्पताल भिजवाना है, यदि सभी सदस्य नियमानुसार कार्य करेंगे तो हम कोरोना की चेन को तोड़ने में सफल होंगे, वही प्रशासनिक अधिकारी ने सभी को कहा कि कोरोना से निजात पाने के लिए हमें सावधानियां रखनी भी अति आवश्यक है , उन्होंने कहा कि आपको जनता कर्फ्यू का पालन कराना है। आपको बताना चाहेंगे कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर  शहरी क्षेत्र के साथ ही ग्रामीण अंचल को कोरोना से बचाए रखने के लिए वार्ड स्तर पर आपदा प्रबंध समिति बनाई गई है जहा शासन प्रशासन के निर्देशों के मुताबिक समिति के सदस्यों द्वारा अपने-अपने वार्डों में घर-घर संपर्क करके कोरोना से मुक्ति के लिए कार्य किया जा रहा है जिसको लेकर अब सांवेर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र में भी कार्य शुरू हो चुका है।  इसके पहले ग्रामीण क्षेत्र के आपदा प्रबंधन समिति के लोगों की बैठक मंत्री  तुलसी सिलावट पूर्व विधायक डॉ राजेश सोनकर सांसद शंकर लालवानी व कलेक्टर मनीष सिंह की मौजूदगी में इंदौर शहर के रविंद्र नाट्य ग्रह में आयोजित की गई थी।
आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में मुख्य रूप से यह लोग रहे मौजूद
आपदा प्रबंधन समिति की बैठक के दौरान साँवेर के प्रभारी थाना प्रभारी अनिल सिंह चौहान, सीएमओ चुन्नीलाल जूनवाल, दिलीप चौधरी, सन्दीप चंगेड़िया, ओम कटारिया,जितेंद्र जतिया,रवि जेन,रवि वैष्णव,दीपक राठौर, पार्षदगण,नगर पालिका कर्मचारी उपस्थित।

Related Articles

Back to top button
Close
Close