इंदौर बजरंग दल ने शहर में शुरू की रिक्शा एम्बुलेन्स निशुल्क सेवा में, गाड़ी में ऑक्सीजन व अन्य सुविधा उपलब्ध
रिक्शा एम्बुलेन्स के लिए :8085311150 (सिर्फ इन्दौर शहर) फिलहाल दो गाड़ी तैयार, बढाड़ने की योजना जारी

इंदौर से सतीश शर्मा की रिपोर्ट
कोरोना महामारी में कर्फ्यू के चलते बजरंग दल के लोगों द्वारा शहर वासियों की जान बचाने और उन्हें समय पर उपचार दिलवाने के उद्देश्य से रिक्शा एंबुलेंस निशुल्क सेवा इंदौर के भागीरथपुरा से शुरू की गई।
कोरोना महामारी में एक तरफ जहां शासन प्रशासन आमजन की सुरक्षा और उनके स्वास्थ्य को लेकर नित नई योजनाएं बना रहा है और इसका लाभ भी लोगों को मिल रहा है तो दूसरी ओर कई सामाजिक संगठनों द्वारा सेवा कार्य किए जा रहे हैं वही सेवा कार्यों में हमेशा सबसे अग्रणी रहने वाले हिंदू संगठन बजरंग दल के लोगों द्वारा इंदौर शहर वासियों के लिए ऑटो रिक्शा एंबुलेंस सेवा की शुरुआत सोमवार से की है, जहां भागीरथपुरा स्थित बजरंग दल के लोगों ने बताया कि कोरोना के इस भीषण संकट में समय पर एंबुलेंस या वाहन नहीं मिलने के कारण कई लोगों की जान चली जाती है या कई लोग गंभीर स्थिति में आ जाते हैं इस बात को ध्यान में रखते हुए इंदौर शहर वासियों की सेवा के लिए निशुल्क एंबुलेंस ऑटो रिक्शा की शुरुआत सोमवार से की गई , उक्त आटो में ऑक्सीजन सिलेंडर सहित एम्बुलेन्स में मिलने वाली अन्य सुविधा देने की कोशिश की गई है ताकि मरीज को अस्पताल तक पहुचने में तकलीफ न हो , जहां बजरंग दल के लोगों ने मोबाइल नंबर 8085311150 जारी किया है। जिस पर फोन लगाकर शहर में कहीं भी मरीजों के लिए ऑटो रिक्शा एंबुलेंस बुलाई जा सकती है। उक्त जानकारी देते हुए बजरंग दल के तनु शर्मा ने बताया कि फिलहाल दो ऑटो रिक्शा एम्बुलेन्स की शुरवात हुई है जो कि तरुण कदम और हरदीप सिंह सलूजा संचालित करेंगे।


