ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

मैहर। आकाशीय बिजली गिरने से चार लोगों की मौत

रिपोर्टर अमित विश्वकर्मा

 मैहर।  मैहर के पुरानी बस्ती मैं हनुमान मंदिर के पीछे आकाशीय बिजली गिरने के कारण चार लोगों की मौत हो गई जिसकी सूचना तत्काल मैहर एसडीएम सुरेश अग्रवाल एसडीओपी हिमाली सोनी टीआई विद्याधर पांडे को दी गई जिसमें तुरंत मैहर प्रशासन द्वारा शीघ्र घटनास्थल पर पहुंच कर तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल ले जाया गया जिन्हें डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया कुछ लोग घायल भी बताए जा रहे हैं जिनका मेहर सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है एक तो वर्तमान में कोरोना का कहर इतना गंभीर रूप लिए हुए हैं की लोगों का दो वक्त का भोजन भी नसीब नहीं हो पा रहा है ऊपर से ऐसी दैविक गति हो रही है कि मनुष्य का जीना मुश्किल हो गया है जिन लोगों की मृत्यु हुई है उनके परिवार जनों की शासन से निवेदन है की जो भी प्रशासनिक सहायता हो सके वह करें

Related Articles

Back to top button
Close
Close