मैहर बरही रोड सरलानगर बाला जी मंदिर समीप हुआ बड़ा हादसा।।*

मैहर से अमित विश्वकर्मा की रिपोर्ट
बताया जा रहा है कि घटना लगभग 7:30 की सरलानगर निवासी बलिराम बंसल मैहर की ओर जा रहे थे तभी एक अज्ञात वाहन किसी कार द्वारा ठोकर लगी और दो पहिया वाहन सवार बलिराम बंसल जा गिरा तथा मौके पर ही मौत हो गई।। उसी समय वह अज्ञात वाहन फरार हो गया।। यह कोई नई घटना नहीं है पहले भी बालाजी मंदिर के पास सरला नगर रोड में कई ऐसे भीषण हादसे हुए हैं जिसमें कई लोगों की जान जा चुकी है जबकि कुछ कदम की दूरी पर मैहर सीमेंट फैक्ट्री स्थापित है लेकिन फैक्ट्री द्वारा कोई भी ऐसा कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है कि होने वाले हादसे को रोका जा सके जबकि यह रोड मैहर सीमेंट फैक्ट्री के दायरे में आती है और वहां से 24 घंटे सीमेंट के लगे हुए ट्रक का आवागमन बना रहता है अगर प्रशासन द्वारा इस रोड में ध्यान न दिया गया आने वाले भविष्य में कोई बड़ी घटना को हो सकती है


