मैहर। वेद विद्यालय के सभागार में प्रदेश स्तरीय विश्वकर्मा समाज की एवं धर्मशाला निर्माण समिति की बैठक संपन्न हुई जिसमें अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम अवध विश्वकर्मा जी भोपाल के साथ विभिन्न जिलों से ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने तथा म.प्र.के विश्वकर्मा समाज के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने एवं समाज सेवीयों ने भाग लिया । बैठक की अध्यक्षता अशोक विश्वकर्मा अध्यक्ष धर्मशाला एवं मंदिर निर्माण समिति मैहर एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने की मुख्य अतिथि राम अवध विश्वकर्मा भोपाल थे।
बैठक में यह हुए निर्णय 1 मध्य प्रदेश के 52 जिलों से विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं समाजसेवियों से प्राप्त दान राशि एवं निर्माण सामग्री द्वारा प्रत्येक जिले को एक कमरे का निर्माण 2’धर्मशाला निर्माण एवं प्रबंध समिति मैहर का बैंक अकाउंट खोला जाएगा । 3 अन्नकूट (भोजनालय) बनाया जाएगा । 4 नक्शे के अनुसार संभावित लागत ( स्टीमेट) तैयार होगा । 5मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान से प्राप्त राशि 500000 लाख रुपए से निर्माण कार्य प्रारंभ होगा।
धर्मशाला निर्माण हेतु प्राप्त धनराशि एवं सामग्री की घोषणाएं 1 राम गोपाल विश्वकर्मा संभागीय अध्यक्ष अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा ट्रस्ट सागर की ओर से 300 बोरी सीमेंट 10,000 ईटें एवं 10 कुंटल लोहा । 2 बसंत लाल विश्वकर्मा ई.ई.पीडब्ल्यूडी सतना की ओर से ₹50000 /- 20,000 तुरंत दान दिया । 3 अभिषेक जैन सागर द्वारा ₹11000/-
4 दिवाकर विश्वकर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा मंडल ट्रस्ट की ओर से ₹51000/– 5 राम अवध विश्वकर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मनोज विश्वकर्मा प्रदेश अध्यक्ष ट्रस्ट भोपाल जिला भोपाल द्वारा एक कमरा निर्माण।
6 लेख राम विश्वकर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरसिंहपुर डालचंद विश्वकर्मा जिला अध्यक्ष नरसिंहपुर ट्रस्ट की ओर से एक कमरा निर्माण । 7 राम कुमार विश्वकर्मा युवा मंडल अध्यक्ष जिला नरसिंहपुर ट्रस्टकी ओर से एक कमरा निर्माण एवं धर्मशाला प्रांगण में स्ट्रीट लाइट लगाने की घोषणा।
8 राजेश विश्वकर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दमोह जिला दमोह ट्रस्ट की ओर से एक कमरा निर्माण की घोषणा । 9 जी.पी. विश्वकर्मा राष्ट्रीय महासचिव गणने प्रसाद विश्वकर्मा जिला अध्यक्ष काशी प्रसाद विश्वकर्मा राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुखदेव विश्वकर्मा ग्रामीण अध्यक्ष जिला सागर की ओर से एक कमरा निर्माण की घोषणा । 10 अशोक विश्वकर्मा पौड़ी मैहर उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रचार मंत्री ट्रस्ट एवं मैहर विकास मंडल समिति की ओर से एक कमरा निर्माण की घोषणा । 11 रामप्रताप विश्वकर्मा अध्यक्ष मणिराज विश्वकर्मा एमपीईबी सतना विजय विश्वकर्मा सतना एवं सतना विश्वकर्मा समाज की ओर से एक कमरा निर्माण । 12 नंदिता विश्वकर्मा इंदौर की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन। 13 कैलाश नारायण विश्वकर्मा बीनागंज गुना राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ट्रस्ट की ओर से एक कमरा निर्माण की घोषणा । 14 रमेश विश्वकर्मा बिल्डर एवं सलाहकार महा संगठन जबलपुर द्वारा निर्माण में हर संभव सहायता एवं सहयोग का आश्वासन । बैठक का संचालन जीपी विश्वकर्मा राष्ट्रीय महासचिव सागर दिवाकर विश्वकर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा मंडल बीना एवं मनोज विश्वकर्मा एड.सचिव विकास मंडल मैहर के द्वारा किया गया
बैठक में प्रदेशभर से निम्न पदाधिकारी एवं समाजसेवी उपस्थित रहे
भोपाल से राम अवध विश्वकर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा ट्रस्ट मनोज विश्वकर्मा प्रदेश अध्यक्ष नवल सिंह विश्वकर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामकृष्ण विश्वकर्मा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं सूरज विश्वकर्मा जिला अध्यक्ष भोपाल सहित 25 पदाधिकारी उपस्थित हुए। सागर से जी.पी. विश्वकर्मा राष्ट्रीय महासचिव काशी प्रसाद विश्वकर्मा राष्ट्रीय संगठन मंत्री गणेश प्रसाद विश्वकर्मा जिला अध्यक्ष सागर सुखदेव विश्वकर्मा जिला ग्रामीण अध्यक्ष सागर सूरज विश्वकर्मा रेलवे सागर बलराम एवं विपिन विश्वकर्मा सदस्य सागर । दमोह से राजेश विश्वकर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ट्रस्ट पप्पू और पूरन लाल विश्वकर्मा ग्रामीण अध्यक्ष बांदकपुर नरसिंहपुर से लेखराम विश्वकर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डालचंद विश्वकर्मा जिला अध्यक्ष मनोज विश्वकर्मा नरसिंहपुर रामकुमार कुमार विश्वकर्मा जिला अध्यक्ष युवा मंडल नरसिंहपुर निरंजन विश्वकर्मा तहसील अध्यक्ष की करेली संजय विश्वकर्मा उपाध्यक्ष नरसिंहपुर । सतना मणिराज विश्वकर्मा ए ई एमपीईबी बसंत लाल विश्वकर्मा ई .ई. पीडब्ल्यूडी इंजीनियर राम प्रताप विश्वकर्मा अध्यक्ष विश्वकर्मा विजय विश्वकर्मा आर.सी.विश्वकर्मा (रिटायर्ड आर्मी) के.पी. विश्वकर्मा वकील साहब एवं अन्य पदाधिकारी । मैहर अशोक विश्वकर्मा उपाध्यक्ष पौढ़ी मैहर विश्वकर्मा विकास मंडल सागर विश्वकर्मा पूर्व अध्यक्ष , जगन्नाथ विश्वकर्मा कोषाध्यक्ष , मनोज विश्वकर्मा सचिव पूरनलाल विश्वकर्मा एवं समस्त पदाधिकारी विकास मंडल मैहर समिति। कटनी से अशोक विश्वकर्मा अध्यक्ष विकास मंडल प्रदेश अध्यक्ष युवा मंडल अ.भा.वि.महासभा ट्रस्ट जिला पंचायत उपाध्यक्ष कटनी ।जबलपुर से शरद विश्वकर्मा अध्यक्ष विश्वकर्मा महा संगठन श्री रमेश विश्वकर्मा सलाहकार एवं बिल्डर बीपी विश्वकर्मा रामबाबू ,रविंद्र ,रोशन, राजू ,ओपी विश्वकर्मा एवं अन्य पदाधिकारी महा संगठन जबलपुर एवं अन्य पदाधिकारी ।
बैठक में अशोक विश्वकर्मा जिला पंचायत उपाध्यक्ष कटनी को अखिल भारतीय महासभा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राम अवध विश्वकर्मा भोपाल ने प्रदेश अध्यक्ष युवा मंडल मध्य प्रदेश चुना तथा नियुक्ति पत्र सौंपा ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों ने श्री अशोक विश्वकर्मा जी को प्रदेश अध्यक्ष युवा मंडल बनाए जाने पर बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं
बैठक के अंत में सभी पधारे समाजसेवियों संगठन के पदाधिकारियों का इस बैठक में भाग लेने हेतु हृदय से आभार प्रदर्शन अशोक विश्वकर्मा अध्यक्ष विकास मंडल एवं धर्मशाला निर्माण समिति मैहर एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष कटनी ने किया जीपी विश्वकर्मा पांचाल राष्ट्रीय महासचिव अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा ट्रस्ट एवं सदस्य विश्वकर्मा धर्मशाला निर्माण समिति मैहर ।