ताजा ख़बरेंमध्यप्रदेश
मैहर (सतना)। मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी” ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लिखा पत्र।

अमित विश्वकर्मा की रिपोर्ट
10वीं 12वीं की परीक्षा रद्द होने के बाद छात्रों से ली परीक्षा शुल्क वापस किये जाने कि मांग करते हुये पत्र में मिडिल और गरीब वर्ग के पालकों की बताई यथास्थिति|मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी जी ने इस पत्र के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी से आग्रह किया है कि इस कोरोना महामारी में निम्न निम्न वर्ग का परिवार बहुत ही दयनीय स्थिति में आ गया है और दो वक्त का भोजन नसीब होना भी मुश्किल हो गया है इस आपात की घड़ी में जब बच्चों की दसवीं एवं 12वीं की परीक्षा जब नहीं होना है तो उनसे परीक्षा शुल्क लेना अनुचित है मैहर विधायक ने जल्द से जल्द बच्चों की फीस वापस करने की मांग की है।


