चंदेरी जन अभियान परिषद ने किया कोरोना किट का वितरण

चंदेरी से राकेश बैरसिया की रिपोर्ट
चंदेरी मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद चंदेरी मैं आज जनपद पंचायत प्रांगण में ब्लॉक चंदेरी के नगर एवं ग्राम के सभी वालंटियर की मीटिंग संपन्न हुई इसकी अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष श्री उमेश जी रघुवंशी ने की उन्होंने भाजपा एवं प्रधानमंत्री मोदी जी के कार्यों को एवं और कोरोना संबंधी दिशानिर्देशों को वॉलिंटियर्स को बताएं चंदेरी ब्लॉक तहसीलदार
श्री शुक्ला जी ने वैक्सीनेशन के संबंध में वॉलिंटियर्स को तथ्यात्मक जानकारी प्रदान की जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक अशोकनगर श्रीमती रीना शर्मा ने कोरोना काल के समय जन अभियान परिषद की भूमिका पर प्रकाश डाला कार्यक्रम में दिशा निर्देश ब्लॉक समन्वयक श्री दीपक जी पटेरिया जन अभियान परिषद में वॉलिंटियर्स के कार्यों की समीक्षा की की नगर चंदेरी में सैनिटाइजर कार्य का विवरण वैक्सीनेशन सेंटर पर वॉलिंटियर्स सहयोग कर रहे हैं एवं ग्राम में सैनिटाइजर के साथ वैक्सीनेशन के लिए सहयोग किया जा रहा है कार्यक्रम मैं वॉलिंटियर्स के अनुभवों को भी सांझा किया गया वॉलिंटियर्स ने कहा कि किस प्रकार ग्राम के लोगों को विश्वास में लेकर वेक्सिनेशन के बारे में भ्रांतियों को लोगों को बताया जाता है इसके लिए ग्राम के प्रभावी लोगों की टोली बनाकर लोगों को समझा जाता है इस प्रकार जन अभियान परिषद चंदेरी द्वारा अनेक प्रकार के कार्य नगर एवं ग्राम में किए जा रहे हैं भा जा पा चंदेरी ग्रामीण महामंत्री श्री सौरभ सोनी एवं दीपक शर्मा भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए कार्यक्रम का संचालन मेंटर्स श्री राहुल यज्ञनिक ने किया कार्यक्रम में सभी वालंटियर एवं मेंटर सम्मिलित हुए अंत में आभार जन अभियान परिषद ब्लॉक समन्वयक श्री दीपक पटेरिया ने किया !


