मध्यप्रदेश
रतलाम।नगर निगम कार्यालय स्थित वर्कशॉप को पलसोड़ा स्थित सिटी ट्रांसपोर्ट स्थल पर शिफ्ट किया जाएगा।
वर्कशॉप जाएगी पलसोड़ा, निगम आयुक्त ने किया निरीक्षण

रतलाम से पवन सोलंकी की रिपोर्ट
नगर निगम कार्यालय स्थित वर्कशॉप को पलसोड़ा स्थित सिटी ट्रांसपोर्ट स्थल पर शिफ्ट किया जाएगा। इसके लिए उपलब्ध भूमि के स्थल का निरीक्षण निगम आयुक्त सोमनाथ झारिया ने अधिनस्थ अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया है।
इस दौरान आयुक्त झारिया ने कहा कि कच्चे स्थल पर मुरम डालकर समतलीकरण व रोलिंग करवाई जाये साथ ही गाडिय़ों की सुरक्षा हेतु शेड का कार्य शीघ्र किया जाए। बंजली में निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास योजना के फ्लेट निर्माण कार्य का निरीक्षण किये जाने पर अचार फेक्ट्री द्वारा गंदगी फैलाये जाने पर संबंधित को नोटिस देने का निर्णय हुआ। इसके साथ ही बंजली में आवंटित भूमि का सीमांकन किये जाने के साथ ही रोड व बिल्डिंग निर्माण का कार्य शीघ्र पुरा किये जाने को कहा।


