मध्यप्रदेश

रतलाम।मोबाइल पर मिलेगी मरीज की हर जानकारी, विधायक चेतन्य काश्यप के सुपुत्रों ने बनवाया सॉफ्टवेयर*

रतलाम से पवन सोलंकी की रिपोर्ट

सिद्धार्थ एवं श्रवण काश्यप ने कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम को मुम्बई से दिखाया सॉफ्टवेयर का प्रेजेंटेशन, भर्ती से लेकर डिस्चार्च होने तक हर जानकारी मिलेगी फोन पर

 

रतलाम-कोरोना काल में मरीजों के भर्ती होने से लेकर उपचार और डिस्चार्ज होने तक की सभी जानकारी अब मोबाइल पर मिलेगी। इसके लिए शहर विधायक चेतन्य काश्यप के सुपुत्रों सिद्धार्थ काश्यप एवं श्रवण काश्यप के मार्गदर्शन में सॉफ्टवेयर इंजीनियरों की टीम ने एक सॉफ्टवेयर तैयार किया है। इसका प्रेजेंटेशन कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम एवं अन्य अधिकारियों को मुम्बई से दिखाया गया।

विधायक चेतन्य काश्यप ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में उपचाररत मरीजों के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी को लेकर अभी परिजन के परेशान होने की सुचनाएं लगातार आ रही थीं। इस परेशानी को दूर करने एवं मरीज की हर जानकारी परिजन को सहज सुलभ करवाने के उद्देश्य से यह सॉफ्टवेयर और वेब एप तैयार किया गया है। इसमें मेडिकल कॉलेज रतलाम के अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों के साथ-साथ होम आईसोलेशन में रहने वाले कोरोना मरीजों की जानकारी भी रहेगी।

Related Articles

Back to top button
Close
Close