मध्यप्रदेश

खातेगांव।उपार्जन केंद्र हरणगांव पर फसल नहीं तुलने से परेशान किसानों ने उपार्जन केंद्र पर लगाया ताला* किसान बैठे

धरने पर किसानों ने दी चक्का जाम की चेतावनी

खातेगांव से संतोष कुमार धनगर की रिपोर्ट

भारतीय किसान यूनियन ने दिया किसानों के आंदोलन को समर्थन

मध्य प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान किसानों के हित में चाहे कितनी भी योजना बनाएं लेकिन जमीनी स्तर से जुड़े कर्मचारी सरकार की योजनाओं को पलीता लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं ।

बात देवास जिले के खातेगांव तहसील अंतर्गत ग्राम हरणगांव की है जहां कृषि उपार्जन केंद्र पर 12दिनों से अपनी उपज को तुलवाने के लिए किसानों ने ट्रैक्टर ट्राली लाइन में लगा रखी हैं, किंतु स्थानीय समिति प्रबंधन की घोर लापरवाही के कारण किसानों की उपज समय सीमा में नहीं तोली गई जिसके चलते किसान के माथे पर अब चिंता की लकीरें खिंच गई हैं
गरीब किसानों ने हमारे संवाददाता को बताया कि 10- 12 दिनों से हमारी ट्राली हरणगांव उपार्जन केंद्र में खड़ी हैं हम छोटे छोटे से गरीब किसानों ने किराए पर ट्रैक्टर ट्राली लेकर आए हैं 10-12 दिनों से फसलें नहीं तुलने के कारण उन ट्रैक्टर ट्राली का भाड़ा एक हजार रुपए प्रति दिन के हिसाब से लग रहा है जिसका वहन करना हमारे लिए बहुत मुश्किल है 12 दिनों से परेशान और आक्रोशित किसानों ने आखिरकार आज हरणगांव कृषि उपार्जन केंद्र पर ताला लगा दिया, दिन भर के भूखे प्यासे किसान चिलचिलाती धूप में धरने पर बैठ गए ।
वहीं भारतीय किसान यूनियन भी अब इनके समर्थन में सड़कों पर उतर आया है ब्लॉक अध्यक्ष हरिप्रसाद गुर्जर ने बताया कि जब तक हमारी ट्राल तो ली नहीं जाएंगी तब तक हम यहां से हटेंगे नहीं और यदि हमारी मांगे शीघ्र पूरी नहीं की गई तो हम चक्का जाम करेंगे और बड़ा आंदोलन करेंगे साथ ही हरणगांव क्षेत्र के किसानों ने उपार्जन केंद्र हरणगांव की प्रबंधन समिति के गैर जिम्मेदार कर्मचारियों की जांच किए जाने एवं कठोर कार्रवाई की मांग जिला कलेक्टर से की है

Related Articles

Back to top button
Close
Close