ताजा ख़बरेंमध्यप्रदेश
रतलाम। आज से खुल सकेगी पान -मसाले की दुकानें ।

पवन सोलंकी की रिपोर्ट
जिले में अनलॉक की प्रक्रिया में जारी प्रतिबंधात्मक आदेशों के तहत पान की दुकान खोलने पर लगाए गए प्रतिबंध को शिथिल किया गया है। जिले के कोविड प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा के निर्देश पर जिले में पान की दुकानें शनिवार से खुल सकेंगी।कलेक्टर कुमार पुरूषोत्तम ने बताया कि सभी पान विक्रेता को प्रतिबंधात्मक आदेशों के तहत जारी किए गए निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा। किसी भी दुकान पर ग्राहक एकत्रित नहीं होंगे। दुकान पर खड़े होकर पान का सेवन नहीं करेंगे।


